Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

War 2 में ऋतिक रोशन के सामने होंगे साउथ के ये सुपर स्टार, विलेन बनकर देंगे टक्कर

नई दिल्ली। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘वार’ ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब खबर है कि फिल्म की सक्सेस को देखते हुए सिद्धार्थ ‘वार’ का सीक्वल ‘वॉर 2’ बनाने की तैयारी कर रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ की खबर की मानें तो ‘वॉर 2’ पहली फिल्म ‘वॉर’ से भी ज्यादा दमदार होने वाली है।

सीक्वल में पिछली फिल्म की तरह दमदार एक्शन सीन्स तो होंगे ही, लेकिन इस बार फिल्म पहले से भी ज्यादा बड़ी होगी, क्योंकि इस बार ऋतिक रोशन के सामने होंगे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ‘बाहुबली’ सुपरस्टार प्रभास। खबरों की मानें तो ‘वॉर 2’ में प्रभास नेगेटिव रोल में नज़र आ सकते हैं। हालांकि इस खबर की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

एक सोर्स ने पिंकविला से बातचीत में बताया था कि कुछ दिन पहले सिद्धार्थ आनंद प्रभास से मिले थे। सिद्धार्थ चाहते हैं कि वो प्रभास के साथ अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनाएं। वो फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। इस फिल्म के सिलसिले में सिद्धार्थ कई बार प्रभास के साथ मीटिंग भी कर चुके हैं और प्रभास को सिद्धार्थ का आइडिया पसंद भी आया है। अब बस सारी चीज़ें फाइनल होना बाकी है’।

आपको बता दें कि वॉर साल 2019 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ लीड रोले में थे। फिल्म में जहां ऋतिक ने एक सीक्रेट एजेंट का किरदार निभाया था वहीं टाइगर उनकी टीम का हिस्सा बने थे। हालांकि फिल्म में टाइगर मर जाते हैं, इसलिए ये देखने वाली बात होगी कि ‘वॉर 2’ में टाइगर श्रॉफ नज़र आएंगे या नहीं।  फिलहाल सिद्धार्थ, शाहरुख ख़ान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग कर रहे हैं।  फिल्म की शूटिंग UAE में चल रही है। पठान की शूटिंग पूरी होने के बाद सिद्धार्थ ‘वार 2’ पर काम शुरू कर सकते हैं।