Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

BJP ने असम के तीन और पश्चिम बंगाल के दो उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को असम विधानसभा चुनाव व पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद इन उम्मीदवारों के नाम को मंजूरी दी गई है। असम के लिए पार्टी ने तीन उम्मीदवारों व पश्चिम बंगाल के लिए दो उम्मीदवारोंं के नामों की घोषणा की है।

इस क्रम में असम के हेलाकांडी से मिलन दास, सिपाझार से परमानंद राजबोंगशी और होजाई से रामकृष्ण घोष को उम्मीदवार बनाया है। वहीं पश्चिम बंगाल के खड्गपुर सदर से हिरण्मय चट्टोपाध्याय और बडजोड़ा से सुप्रीति चटर्जी को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

असम में 27 मार्च और एक अप्रैल को होने वाले चुनावों में 86 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। हाल में ही भाजपा के एक शीर्ष पदाधिकारी ने बताया था कि असम में शुरुआती दो चरणों में होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नाम तय कर लिया गया है।  बता दें कि वर्ष 2016 के चुनाव में भाजपा ने 84 सीटों में लड़ी थी और उसमें 60 सीटें जीती थी, जबकि 2011 के चुनाव में उसके पास केवल 5 सीटें थीं। असम गण परिषद ने 24 में से 14 सीटें जीती थी, जबकि यूपीपीएल चार सीटों में से एक भी नहीं जीत पाई थी। बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) ने तब 16 में से 12 सीटें जीती थीं। हालांकि इस बार वह कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।