Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में BJP संसदीय दल की बैठक शुरू, चुनावी राज्यों में पार्टी के रोडमैप पर चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हो रही भारतीय जनता पार्टी (BJP) संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, डॉक्टर एस जयशंकर, प्रह्लाद पटेल संसद भवन में हैं। बैठक का आयोजन संसद परिसर के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में किया गया। एक साल बाद हो रही इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी  कोविड-19 के मद्देनजर भारत के संघर्ष पर चर्चा करेंगे। साथ ही इसमें पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हो सकती है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन की प्रगति के अलावा मैत्री अभियान के तहत दूसरे देशों को वैक्सीन की आपूर्ति में भारत की भूमिका पर भी बात होगी।

 प्रधानमंत्री संसदीय दल की बैठक में चार राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के रोडमैप पर भी चर्चा करेंगे।  कोरोना के कारण भाजपा संसदीय दल की बैठक एक साल से नहीं हुई थी। अंतिम बैठक पिछले साल 17 मार्च को हुई थी।

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समिति की एक बैठक को प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित किया था। उन्होंन पार्टी के अच्छे कामों को लोगों तक पहुंचाने और चुनावों के मद्दनेजर नेताओं पर निजी हमले करने से बचने की सलाह दी थी। इस बैठक में मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।