Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जब तीन साल पहले ‘स्पेशल बर्थडे विश’ पर जाह्नवी कपूर ने कहा था ‘I Love You’, यूजर्स देने लगे थे बधाई

नई दिल्ली। ​दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्म इंडस्ट्री की फेमस स्टार ​किड्स में से हैं। जाह्नवी ने बेहद ही कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है। आज जाह्नवी कपूर का बर्थडे है। उनका  जन्म 6 मार्च, 2021 को हुआ था। आज जाह्नवी अपना 24वां जन्मदिन सेलेब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन को वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाएंगी। जाह्नवी के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दे रहे हैं। जाह्नवी सोशल मीडिया पर साल साल 2018 में उस वक्त चर्चा में आईं थी जब उन्होंने अपने खास दोस्त से ‘स्पेशल बर्थडे विश’ मिला था। इसके बदले में एक्ट्रेस ने अपने दोस्त को ‘आई लव यू’ ​कहा था। आइए जानते हैं पूरा मामला..

 

तीन साल पहले जाह्नवी कपूर के जन्मदिन पर कुछ ऐसा हुआ था कि सभी उन्हें बर्थडे के अलावा किसी और ही चीज की बधाई देने लगे थे। दरअसल, साल 2018 को जाह्नवी को एक ‘स्पेशल बर्थडे विश’ मिली थी। उन्हें ये बधाई उनके दोस्त अक्षत रंजन ने दी थी। अक्षत ने जाह्नवी संग अपनी एक तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस को विश किया था। इस फोटो पर अक्षत ने ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखा और एक दिल वाला इमोजी भी बनाई थी। लेकिन जाह्नवी ने इसके जवाब में थैंक्यू या शुक्रिया न कहते हुए ILY यानी आई लव यू लिखा था।

एक्ट्रेस के ये लिखते ही सोशल मीडिया पर हल्ला मच गया था। हर कोई इस पर कमेंट कर दोनों की जोड़ी को लेकर बात करने लगे थे। कोई कमेंट की उन्हें बधाई दे रहा था, तो कोई उनकी जोड़ी के ‘नाइस कपल’ और ‘गुड जोड़ी’ लिख रहा था। आपको बता दें कि अक्षत रंजर ‘गैमन इंडिया’ के मालिक अभिजीत रंजन के बेटे हैं।

जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं इन दिनों अपनी आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘रुही’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस मूवी में जाह्नवी के अलावा एक्टर राजकुमार राव और वरुण शर्मा लीड रोल में हैं। इस वक्त ‘रुही’ की पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में जुटी है। इस फिल्म के अलावा जाह्नवी ‘दोस्ताना 2’ जैसी फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। वहीं फिलहाल जाह्नवी फिल्म ‘गुड लक जैरी’ की शूटिंग में बिजी हैं।