Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ड्रग्स केस में NCB आज दाख़िल करेगा 12000 पेज की चार्जशीट, रिया चक्रवर्ती भी हैं आरोपी

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच के दौरान सामने आये ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शुक्रवार को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में चार्ज शीट दाख़िल करने जा रहा है। सुशांत के अंतिम दिनों में उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती ड्रग्स मामले में भी आरोपी हैं। कई दिन जेल में रहने के बाद दोनों फ़िलहाल ज़मानत पर हैं।

पिछले साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का मृत शरीर उनके बांद्रा स्थित आवास पर मिला था। सुशांत के निधन की सीबीआई जांच चल रही है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने सुशांत के एकाउंट्स में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच की है। इसी क्रम में व्हॉट्सऐप चैट्स के ज़रिए ड्रग्स कनेक्शन सामने आया था, जिसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एंट्री हुई। एनसीबी ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती, भाई शौविक चक्रवर्ती, दीपेश सावंत और सैमुअलम मिरांडा को गिरफ़्तार किया था। हालांकि, सभी को ज़मानत मिल चुकी है। रिया को क़रीब एक महीना जेल में रहने के बाद बॉम्बे हाई कोर्ट से ज़मानत मिली थी। रिया, सुशांत डेथ केस की मुख्यारोपी भी हैं, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है

ANI के मुताबिक़, एनसीबी डायरेक्टर समीर वानखेड़े एनडीपीएस कोर्ट में चार्जशीट दाख़िल करने जा रहे हैं। एनसीबी की चार्जशीट में 33 लोगों के नाम हैं, जिनमें से एक रिया भी हैं। वहीं, 200 गवाहों के नाम हैं। चार्जशीट में 12 हज़ार से अधिक पन्ने हैं, जबि 50 हज़ार के आस-पास डिजिटल पेज हैं। कई ड्रग पैडलर्स और दूसरे नाम भी चार्जशीट में हैं। ड्रग्स केस पिछले साल अगस्त में दर्ज़ किया गया था। इसके बाद एनसीबी ने गहन जांच शुरू की तो ड्रग पैडलर्स की गिरफ़्तारी के साथ कई सेलेब्रिटीज के नाम भी सामने आए, जिन्हें एनसीबी ने समय-समय पर पूछताछ के लिए बुलाया।

दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली ख़ान से ेेेेेेेएनसीबी ने पूछताछ की थी। अर्जुन रामपाल और उनकी लिव-इन पार्टनर गैबरिएला डिमिट्रियादेस के भाई की गिरफ़्तारी के बाद एनसीबी ने इन दोनों से भी पूछताछ की थी।