Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

महाराष्ट्र व केरल में बेतहाशा बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, रहें सावधान

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कुछ खास राज्यों में ही तेजी से बढ़े इन मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार को 34 दिन बाद देश में सबसे ज्यादा 17,407 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 89 लोगों की मौत हुई है। 17 हजार से ज्यादा मामले आखिरी बार बीती 29 जनवरी को दर्ज किए गए थे। तब कोरोना के एक दिन में 18 हजार 555 मामले सामने आए थे। नए मामलों में सबसे ज्यादा 9,855 मामले महाराष्ट्र से और 2,765 मामले केरल के हैं।

अबतक एक लाख 57 हजार 435 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या एक करोड़ 11 लाख 56 हजार 923 पहुंच गई है। इनमें से एक लाख 57 हजार 435 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या फिलहाल एक लाख 73 हजार 413 है। वहीं अस्पताल से छुट्टी पाने वालों की संख्या एक करोड़ 8 लाख 26 हजार 75 हो गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने ट्वीट कर बताया है कि देश में बुधवार तक कुल 21 करोड़ 91 लाख 78 हजार 908 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। सात लाख 75 हजार 631 नमूनों की जांच बुधवार को की गई।

इन राज्यों से सामने आ रहे हैं सबसे ज्यादा मामले

बता दें कि महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि जारी है। पिछले 24 घंटे में इस महामारी के सामने आए नए मामलों में से करीब 85.51 फीसद मामले इन्हीं राज्यों में दर्ज किए गए।

केरल में 2,765 और पंजाब से 722 नए मामले दर्ज किए गए

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 9,855, केरल में 2,765 और पंजाब में 772 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान संक्रमण से जिन 89 लोगों की मौत हुई उनमें भी सर्वाधिक 42 लोग महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद केरल से 15 और पंजाब से 12 लोगों की मौत की खबर मिली है।

उप्र, मप्र व राजस्थान समेत 23 राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं

इस दौरान 23 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना से एक भी मौत होने की खबर नहीं मिली। इनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, असम, ओडिशा आदि शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केंद्र उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगातार संपर्क में है और जानकारी ले रहा है, जहां इस महामारी के मामलों की संख्या बढ़ रही है।