Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कंगना रनोट ने किया बदनाम करने के लिए साजिश रचे जाने का दावा, बोलीं- वक़्त आने पर करेंगी मास्टर माइंड का पर्दाफ़ाश

नई दिल्ली। अपने ट्वीट्स और बेबाकी के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अब एक चौंकाने वाला दावा किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया में संगठित और पेड कैम्पेन चलाये जा रहे हैं और इसके पीछे कौन है, इसका खुलासा वो वक़्त आने पर करेंगी।

कंगना ने गुरुवार को ट्वीट के ज़रिए अपने ख़िलाफ़ चल रही साजिश का शक़ ज़ाहिर किया। उन्होंने लिखा कि इंस्टाग्राम पर भी मेरे ख़िलाफ़ पेड कैम्पेन चलाये जा रहे हैं। मेरे ऊपर तमाम अपमानजनक मीम्स और फ़र्ज़ी जानकारियां फैलाई जा रही हैं। इंस्टाग्राम पर भी पैसा खर्च किया जा रहा है, क्योंकि मेरे फॉलोअर्स अपने-आप कम हो रहे हैं। जिन फैंस को अनफॉलो किया जा रहा है, उन्हें पता तक नहीं चलता। मुझे पता है कि इसके पीछे कौन है।

कंगना ने आगे लिखा- मेरी टीम ने उस सोर्स का पता लगा लिया है, जहां से बदनाम करने वाले कैम्पेन के लिए पैसा भेजा जा रहा है। हमें अज्ञात कंपनियों और फ़र्ज़ी ई-मेल का पता चला है, जहां से यह सारे मीम और सूचनाएं आ रही हैं, लेकिन अंदर से मैं जानती हूं कि वो कौन है। जब सही समय आएगा, मैं उसका नाम उजागर करूंगी।

कंगना ने आगे बताया कि पिछले हफ़्ते ही इंस्टाग्राम पर मेरे फॉलोअर्स की तादाद पांच लाख कम हो गयी। यह एक माफ़िया रैकेट है। वो आपके ख़िलाफ़ एकजुट हो जाते हैं। बॉयकॉट करते हैं। फिर भी आप ख़ुश और संतुष्ट रहते हो तो आपकी छवि और ब्रैंड को बर्बाद करते हैं। इसी तरह उन्होंने सुशांत को ख़त्म किया। इसी तरह से वो बाहरी लोगों को परेशान करते हैं, जिन्हें काम के लिए उनकी ज़रूरत नहीं होती।

कंगना ने एक अन्य ट्वीट में लिखा- इस बदनाम करने वाले सोशल मीडिया कैंपेन के पीछे जो आदमी है, वो एक चिढ़ा हुआ प्रेमी है। मेरा उसके साथ कुछ वक़्त के लिए संबंध रहा था। वो एक हाई प्रोफाइल रिलेशनशिप का ढोंग कर रहा है, लेकिन एक बच्ची से शादी नहीं की, क्योंकि उसकी अलमारी में ढेरों कंकाल थे। मैं उसका नाम पुख्ता सबूतों के साथ बताऊंगी। बस डटे रहिए।