Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Priyanka Chopra देने वाली हैं फैंस को एक बड़ा सरप्राइज, वीडियो शेयर कर लिखा कुछ ऐसा

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और अब राइटर बनीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इन दिनों अपनी बुक ‘अनफिनिश्ड’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस किताब में प्रियंका ने अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। इसमें उनके बचपन से लेकर उनकी करियर और फैमिली से जुड़ी आपको हर वो बात पढ़ने को मिलेगी जिसके बारे में अबतक सिर्फ प्रियंका को ही पता था। इसके अलावा प्रियंका सोशल मीडिया पर एक्टिव पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने फैंस के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर खुद से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। वहीं अब प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया है कि वो अपने फैंस को एक तगड़ा सरप्राइज देने वाली हैं। आइए जानते हैं क्या हो वो?

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पेन के जरिए कुछ लिखती नजर आ रही हैं। प्रियंका एक कागज पर लिख रही हैं- ‘अभी बाकी है सफर’… वहीं इस इंस्टा स्टोरी में ये भी लिखा है कि- ‘जल्द आ रहा है।’ इससे ज्यादा प्रियंका ने और कोई जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर नहीं की है। वहीं एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद अब फैंस में इस बात को लेकर एक्साइटमेंट बनी हुई है कि आखिर वह ऐसा क्या सरप्राइज देने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये प्रियंका की बुक ‘अनफिनिश्ड’ के हिंदी वर्जन का ऐलान है, जिसका टाइटल होगा- ‘अभी बाकी है सफर’। फिलहाल इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन फैंस उनके इस सरप्राइज को जानने के लिए काफी बेचैन हैं।

आपको बता दें कि साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद इतिहास रचने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आप पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज हालिस किया था।