Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बम की फर्जी सूचना देने वाला फिरोजाबाद से गिरफ्तार, दो घंटा की चेकिंग के बाद खोला गया ताजमहल

आगरा। विश्व के साथ अजूबों में शामिल आगरा में गुरुवार को विस्फोटक रखे जाने की सूचना पर खलबली मच गई। इस सूचना के बाद बीडीएस के साथ सीआइएसएफ की टीम तत्काल एक्शन में आ गई।

एसपी प्रोटोकॉल शिव राम यादव ने बताया कि फोन कॉल ट्रेस करने के बाद सूचना देने वाले की लोकेशन फिरोजाबाद में मिली। वहां पर उसको पकड़ा गया है। इस मामले में आगे की पड़ताल अभी जारी है। फिरोजाबाद से एक सिरफिरे ने फोन करके बम की झूठी सूचना दी थी। आरोपी पकड़ गया है और पूछताछ जारी है। करीब दो घंटा तक ताजमहल के दोनों गेट को बंद करने के बाद चेकिंग की गई। इसके बाद गेटों को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। यहां पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर विस्फोटक रखने की सूचना दी थी। ताजमहल की चेकिंग में अभी तक कोई बम नहीं मिला है। यूपी 112 के कंट्रोल रूम में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति ने काॅल कर ताजमहल में बम रखने की सूचना दी। उसने कहा कि मैं ताजमहल में बम लगा दूंगा। सेना को बुला लूंगा और इलाहाबाद व लखनऊ छावनी को भी बम से उड़ा दूंगा। सेना भर्ती में पेपर लीक हुआ है।

ताजमहल के दोनों प्रवेश द्वार को बंद करके चेकिंग की गई। बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस) के साथ अन्य टीमों को भी बुलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों को भी बाहर ही रोका गया। सीआइएसएफ व पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और सुबह करीब 9.30 बजे ताजमहल से पर्यटकों को बाहर निकाल दिया गया। ताजमहल के पूर्वी व पश्चिमी गेटों को बंद कर दिया गया। इसके साथ ही आसपास का बाजार भी बंद करा दिया गया।

बम निरोधक दस्ता ने मौके पर पहुंच कर तत्काल पड़ताल की। पूरे परिसर की छानबीन की। माना जा रहा है कि ताजमहल के अंदर बम ले जाना नामुमकिन है। यहां पर सभी पर्यटकों को बड़े सुरक्षा जांच चक्र के बीच गुजार कर ही प्रवेश दिया जाता है। अब प्रशासन सूचना की भी पुष्टि के साथ ही सूचना देने वाले की पड़ताल में भी लगा है।  

ताजमहल में बम की सूचना से खलबली: ताजमहल में बम की सूचना से खलबली मची। पर्यटकों को बाहर निकालकर बम निरोधक दस्ते ने  जांच की। किसी ने यूपी 112 के कंट्रोल रूम में दी थी। ताजमहल में बम लगाने की सूचना दी थी। कॉल करने वाले ने कहा कि मैं ताजमहल में बम लगा दूंगा। सेना को बुला लूंगा। उसने तो इस दौरान इलाहाबाद और लखनऊ छावनी को भी उड़ाने की धमकी दी थी। कॉलर ने अपना नाम नहीं बताया। अब पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी खोज में लगी है।