Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

देश में कोरोना के बढ़ रहे मामले, 24 घंटे में 17407 नए केस, अबतक 1.66 करोड़ को लगा टीका

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई का दूसरा चरण चल रहा है। इसके तहत देशभर में अबतक 1.66 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। बावजूद इसके एक बार फिर कोरोना के नए मामलों मं उछाल देखने को मिल रही है। बीत 24 घंटों में देश में कोरोना के 17 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 89 और लोगों की मौत हुई है। इसमें से ज्यादातर मामले महाराष्ट्र , पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और कर्नाटक से सामने आ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 17,407 नए मामले आनए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,11,39,516 हो गई है। इसके साथ ही 89 नई मौतें भी दर्ज की गई हैं और कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 1,57,435 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,73,413 और ठीक हो चुके मरीजों की कुल संख्या 1,08,26,075 हो गई है।

आईसीएमआर के अनुसार, देश में 3 मार्च तक 21 करोड़ 91 लाख 78 हजार 908 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,75,631 नमूनों की जांच बुधवार को की गई थी। बतादें कि पिछले साल 16 सितंबर को संक्रमण के कुल मामले 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।