Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पीएम मोदी की ब्रिगेड रैली में सौरव गांगुली व मिथुन चक्रवर्ती के शामिल होने की अटकलें

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआइ) अध्यक्ष सौरव गांगुली और मशहूर फिल्म अभिनेता मिठुन चक्रवर्ती के सात मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने की एक बार फिर अटकलें तेज हो गई हैं। इन दोनों के अलावा बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार प्रसेनजीत चटर्जी के भी रैली में आने की बातें हो रही हैं। बंगाल भाजपा के प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य से जब सौरव के ब्रिगेड रैली में शामिल होने की संभावना को लेकर मंगलवार को सवाल किया गया तो उन्होंने कहा-‘सुना है कि वे अभी आराम कर रहे हैं लेकिन वार्म अप के लिए नेट प्रैक्टिस करने आ ही सकते हैं।

बंगाल के सियासी गलियारे में इस बात की भी अटकलें हैं कि सौरव रैली में भाजपा का झंडा थाम सकते हैं। सौरव अथवा उनके परिवार के किसी सदस्य की तरफ से अबतक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। इसी तरह मिथुन व प्रसेनजीत की तरफ से भी इसे लेकर अब तक कोई बयान नहीं आया है। गौरतलब है कि सौरव के पिछले काफी समय से भाजपा में शामिल होने की अटकलें चलती आ रही थीं। उन्हें दिल का दौरा पडऩे व दो बार एंजियोप्लास्टी होने के बाद इन अटकलों पर विराम लगा था लेकिन अब फिर से ऐसी अटकलें जोर पकड़ रही हैं।

सौरव हालांकि कई बार साफ तौर पर कह चुके हैं कि उनकी राजनीति में आने की कोई योजना नहीं है। सौरव एंजियोप्लास्टी के बाद से घर पर ही आराम कर रहे हैं। वे अहमदाबाद में भारत-इंग्लैंड के बीच हुए डे-नाइट टेस्ट मैच में भी शरीक नहीं हो पाए थे। दूसरी तरफ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के मिठुन के मुंबई स्थित घर जाकर उनसे मुलाकात करने के बाद से उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें हैं।