Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पीएम मोदी देशवासियों से कर रहे हैं मन की बात, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे साल के दूसरे ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। मासिक रेडियो कार्यक्रम का यह 74वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। मन की बात कार्यक्रम को रेडीयो के अलवा पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल, फेसबुक पेज और मोदी ऐप के जरिए भी इसे सुना जा सकता है। यह कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है।

इससे पहले 15 फरवरी को पीएम ने मन की बात के लिए लोगों से अलग-अलग विषयों पर उनके सुझाव मांगे थे। पीएम ने ट्वीट किया था, ‘प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से, जनवरी के ‘मन की बात’ ने कला, संस्कृति, पर्यटन और कृषि नवाचार से लेकर विविध विषयों पर प्रकाश डाला। फरवरी में कार्यक्रम के लिए ऐसे और प्रेरक उपाख्यान सुनना पसंद करेंगे, जो 28 तारीख को होंगे।’ प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को हिंदी या अंग्रेजी में अपना संदेश रिकॉर्ड करने के लिए टोल-फ्री नंबर भी साझा किया था

जनवरी में अंतिम मन की बात में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के खिलाफ चल रहे देशव्यापी टीकाकरण अभियान का जिक्र करते हुए कहा था कि संकट के समय में भारत दुनिया की सेवा इसलिए कर पा रहा है, क्योंकि आज वह दवाओं और टीके को लेकर आत्मनिर्भर है। उन्होंने कहा कि यही सोच आत्मनिर्भर भारत अभियान की भी है। भारत, जितना सक्षम होगा, उतनी ही अधिक मानवता की सेवा करेगा, उतना ही अधिक लाभ दुनिया को होगा।