Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मुकेश अंबानी के घर के पास दिखी इनोवा मुंबई से बाहर निकल गई

मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी के आलीशान घर एंटीलिया के पास विस्फोटक से लदी स्कॉर्पियो के साथ दिखी इनोवा कार मुंबई से बाहर निकल गई है। मुंबई से ठाणे की सीमा में प्रवेश करते इनोवा एक टोल प्लाजा पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। अंबानी के घर के पास गुरुवार तड़के स्कॉर्पियो लावारिस हालत में मिली थी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि स्कॉर्पियो के साथ सफेद इनोवा भी वहां आई थी।

विस्फोटक से लदी स्कॉर्पियों को एंटीलिया के पास छोड़कर इसी कार से गया था ड्राइवर

स्कॉर्पियो का ड्राइवर इनोवा से ही वहां से गया था। उसके कुछ समय बाद तड़के करीब तीन बजे इनोवा ठाणे-मुलुंड टोल प्लाजा पर सीसीटीवी में कैद हुई है। ठाणे में प्रवेश करने के बाद से इनोवा का कोई सुराग नहीं है।पुलिस का कहना है कि यह फुटेज अहम है, क्योंकि इसमें ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति नजर आ रहा है, जो टोल देने के दौरान दिखाई देता है। हालांकि, अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

ड्राइवर की नहीं हो पाई है पहचान 

स्कॉर्पियो से जो ड्राइवर उतरकर इनोवा में बैठा था, उसकी भी पहचान नहीं हो पाई है, क्योंकि उसने मास्क पहन रखा था। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक 25 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। अभी तक की जांच में इस मामले का आतंक से कोई तार जुड़ता नजर नहीं आया है। पुलिस अभी तक सौ से ज्यादा सीसीटीवी के फुटेज खंगाल चुकी है।

अंबानी परिवार को लेकर दी गई धमकी  

27 मंजिला एंटीलिया के पास मिली स्कॉर्पियो में जिलेटिन की ढाई किलोग्राम छड़ें, कुछ डिटोनेटर और पत्र भी मिला था। पत्र में अंबानी परिवार को लेकर धमकी दी गई थी। मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही है जिलेटिन की छड़े कहां से खरीदी गई थीं। स्कॉर्पियो मुलुंड से एक हफ्ते पहले चोरी गई थी। पुलिस ने उसके असली मालिक का पता लगा लिया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से जारी बयान में मुंबई पुलिस द्वारा इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने के लिए उसका आभार जताया गया है। साथ ही मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा भी जताया गया है।