Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- सर्दियों का मौसम खत्म होते ही सस्ता हो जाएगा पेट्रोल-डीजल

वाराणसी। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के सवाल पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि सर्दियों का मौसम समाप्त होते ही कीमत घट जाएगी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम की कीमत में वृद्धि का असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। सर्दियों के जाते ही कीमतों में गिरावट आ जाएगी। प्रधान ने कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय मामला है और मांग में वृद्धि की वजह से कीमतें बढ़ जा रही हैं। सर्दियों में ऐसा हो जाता है।

ANI के साथ एक विशेष इंटरव्यू में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सर्दियों का मौसम जाते ही कीमतें नीचे आ जाएंगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र जिसमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम शामिल हैं, ये राज्य देश के तेल और गैस क्षेत्र के लिए जरूरी हैं।

देश में पहले तेल के जमाव की खोज असम के डिगबोई और दुलियाजान क्षेत्रों के पास की गई थी और देश के लगभग 18 फीसद तेल संसाधन पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर) असम, अरुणाचल, नागालैंड, मिज़ोरम, त्रिपुरा में स्थित हैं। यहां के अधिकांश क्षेत्र तेल और गैस क्षेत्रों से भरे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद हमने कच्चे पाइपलाइन, गैस पाइपलाइन की बुनियादी संरचना बनाने, खोज, शोधन और गैस उत्पादन क्षमता बढ़ाने का फैसला किया था।  गौरतलब है कि  देश में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। इस मामले पर विपक्षी दलों द्वारा लगातार सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। विपक्षी दलों ने डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया।