Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Janhvi Kapoor की बैकलेस ड्रेस में तस्वीर हुई वायरल, बहन के बोल्ड लुक पर खुशी कपूर ने कहा- ‘भगवान…’

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने स्टाइल और फैशन चॉइस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। जाह्नवी फिल्म इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जो अपने हॉट लुक के चलते फैंस के बीच छाई रहती हैं। फैशन को लेकर उनकी चॉइस किसी प्रो फैशनिस्टा से कम नहीं होती है। इसी बीच जाह्नवी कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। उनकी इन हॉट तस्वीरों पर न सिर्फ उनके फैंस बल्कि उनकी बहनों ने भी कमेंट किया है। एक्ट्रसे की ये फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं।

जाह्नवी कपूर भले ही इंडस्ट्री में न्यू हों, लेकिन फैशन के मामले में वह हमेशा ही छाई रहती हैं। जाह्नवी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर अपनी कुछ हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह खुलकर अपना बैक फ्लॉन्ट करती नजर आईं। दरअसल, फोटोज में उन्होंने सिल्वर बैकलेस टॉप पहना हुआ है। इस टॉप के साथ ही एक्ट्रेस ने पिंक ट्राउजर्स कैरी किया हुआ है। इस आउटफिट में वह गजब की खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं हेयर स्टाइल की बात करें तो जाह्नवी ने बीच की मांग निकालते हुए पोनी टेल किया हुआ है जो उनके पूरे लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। फोटोज में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी अलग-अलग पोज देती दिख रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

जाह्नवी कपूर की इन तस्वीरों पर न सिर्फ उनके फैंस बल्कि उनकी बहने भी जमकर प्यार लुटा रही हैं। जाह्नवी की छोटी बहन खुशी कपूर ने कमेंट कर लिखा, ‘थैंक गॉड’। वहीं उनकी कजिन यानी एक्ट्रेस सोनम कपूर लिखती हैं, ‘आई लव इट… हॉट।’ यही नहीं अर्जुन कपूर की बहन यानी अंशुला कपूर ने तो इमोजी यूज करते हुए जाह्नवी की फिट बॉडी की भी तारीफ कर डाली। अबतक जाह्नवी की इन तस्वीरों को पांच लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।