Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सेना सुरक्षित अमरनाथ यात्रा के लिए तैयार : वरिष्ठ अधिकारी

खानबल : सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा स्थिति में काफी सुधार हुआ है और सेना आईईडी विस्फोटकों के खतरे जैसी चुनौतियों और वार्षिक अमरनाथ यात्रा के सफल आयोजन के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, “कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा स्थिति स्थिर है और यह 2019 के मुकाबले महत्वपूर्ण सुधार है।” उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठनों में शामिल होने वालों की संख्या में भी काफी कमी आयी है।

अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम रिसॉर्ट सहित घाटी में पर्यटकों की भारी आमद सुधार की गवाही देती है।  उन्होंने कहा, “हम यह नहीं कह रहे हैं कि यह आतंकवाद-मुक्त है, लेकिन इसमें बहुत सुधार हुआ है और हमारे प्रयासों और (आतंकवाद विरोधी) अभियानों के लिए ‘लोगों का समर्थन बढ़ रहा है।” अधिकारी ने कहा कि आने वाले गर्मी के महीने सुरक्षा बलों के लिए एक चुनौती हैं, खासकर पर्यटकों की अधिक संख्या और अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर।

उन्होंने कहा, “हम उन चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं। हम मार्ग (यात्रा के) पर बलों की तैनाती का ध्यान रखेंगे और साथ ही जहां भी जरूरत होगी वहां अतिरिक्त बल लगाएंगे। हम एक सुरक्षित यात्रा के संचालन में सक्षम होंगे।” न्होंने कहा,” हम आगे अच्छे दिन देख रहे हैं।”