Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत

जालंधर: रेलवे विभाग ने श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए मार्च महीने से अहमदाबाद से चलकर वाया जालंधर सिटी होते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए सप्ताहिक रेलगाड़ी (09415/09416) चलाने को मंजूरी दी है।

ट्रेन संख्या 09415 अहमदाबाद-श्री माता वैष्‍णों देवी कटड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस स्‍पेशल रेलगाड़ी अहमदाबाद से प्रत्‍येक रविवार को रात्रि 08.20 बजे प्रस्‍थान करके तीसरे दिन सुबह 06.35 बजे श्री माता वैष्‍णों देवी कटड़ा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 09416 श्री माता वैष्‍णो देवी कटड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस स्‍पेशल रेलगाड़ी श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से प्रत्‍येक मंगलवार को सुबह 10.40 बजे प्रस्‍थान करके दूसरे दिन रात्रि 10 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी । मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी साबरमती, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, फालना, रानी, मारवाड, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, खैरथल, रेवाडी, भिवानी, हिसार, सिरसा, बठिंडा, फिरोजपुर, जालंधर सिटी, ब्यास, अमृतसर, बटाला, जम्मूतवी और ऊधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

इसके अलावा अमृतसर -इंदौर स्पेशल ट्रेन (09325/ 09326) इंदौर से 23 फरवरी से प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को अमृतसर के लिए चलेगी। अमृतसर से उक्त ट्रेन 25 फरवरी को प्रत्येक वीरवार और रविवार को जालंधर सिटी होते हुए इंदौर जाएगी। इस ट्रेन को ब्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना, सरहिंद, अंबाला कैंट ,सहारनपुर, गाजियाबाद, मथुरा, ग्वालियर व शाहजहांपुर स्टेशन पर दोनों दिशाओं में स्टॉपेज दिया गया है। उक्त दोनों ट्रेनें पूरी तरह से आरक्षित होंगी। आरक्षित टिकट के बिना यात्री इन ट्रेनों में सफर नहीं कर पाएंगे।