Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

गुजरात कांग्रेस प्रवक्‍ता मनीष दोषी ने लगाया ईवीएम से छेड़खानी का आरोप, बतायी ये वजह

अहमदाबाद। गुजरात की छह महानगर पालिका का चुनाव परिणाम आज घोषित हो जाएगा। इसके लिए सुबह से ही मतगणना जारी है। बैलेट पेपर की मतगणना पूरी हो चुकी है अब ईवीएम मशीन से मतगणना की जा रही है। अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर तथा भावनगर में 22 स्थलों पर मतगणना हो रही है। 6 महानगर पालिका मैं 575 सीट के लिए करीब 24 सौ उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा एवं कांग्रेस के पोलिंग एजेंट मत गणना केंद्रों पर मौजूद हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशी उनके एजेंट तथा मतगणना कर्मचारियों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। अहमदाबाद महानगर पालिका में 192,सूरत में 120, राजकोट में 72, जामनगर में 64, भावनगर में 52, सूरत में 120 तथा बरोड़ा में 76 सीट के लिए मतगणना होगी।

LIVE Gujarat Nagar Nigam Election Results Updates

1:45PM- कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोषी ने राजकोट महानगर पालिका के चुनाव में ईवीएम के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। दोषी का कहना है कि रविवार को राजकोट महानगर पालिका के चुनाव के दौरान दोपहर 3:30 बजे 26 फ़ीसदी मतदान रहा जबकि करीब ढाई घंटे बाद अचानक 21 फ़ीसदी मतदान बढ़ा हुआ दिखाया गया। दोषी का आरोप है कि अंतिम ढाई घंटे में अधिकतम 400 से 500 लोग मतदान कर सकते थे जबकि अंतिम समय में अचानक मतदान बढ़ना शंका के दायरे में आता है। कांग्रेस प्रवक्ता प्रगति आहिर ने भी गुजरात महानगर पालिका चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ी करने तथा कहीं-कहीं पर ईवीएम बदले जाने का भी आरोप लगाया है।

1:00 PM- असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)  गुजरात महानगर पालिका के चुनाव में खास प्रदर्शन करती नजर नहीं आ रही है।अहमदाबाद के दरियापुर, जमालपुर, शाहपुर जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में भी कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं।

12:50 PM- सूरत में वार्ड 16 से विजेता हुई आम आदमी पार्टी की पायल पटेल

12:45 PM-

अहमदाबाद – भाजपा 76 कांग्रेस 24

सूरत-  भाजपा 50 कांग्रेस 10 अन्य 19

राजकोट – में  भाजपा 48,  कांग्रेस 0

वडोदरा – भाजपा 36 कांग्रेस 09

जामनगर- भाजपा 23 कांग्रेस 5 अन्य 03

 भावनगर-  भाजपा 30 कांग्रेस 8

12:30 PM- सूरत, राजकोट, जामनगर तथा भावनगर में कांग्रेस करारी हार का सामना कर रही है। अहमदाबाद में कांग्रेस की स्थिति संतोषजनक बने लगती है लेकिन सूरत में विपक्ष के लायक भी पार्टी नहीं रही आम आदमी पार्टी सूरत में प्रमुख विपक्षी दल बनकर उभरी है। सूरत महानगर पालिका की 120 सदस्यों में से 48 भाजपा-कांग्रेस 10 जबकि अन्य 21 सीटों पर आगे चल रहे हैं। अहमदाबाद में 192 सीटों में से भाजपा 76 कांग्रेस 20 तथा अन्य 6 पर आ

11:53 AM- आम आदमी पार्टी सूरत में दूसरे नंबर की पार्टी बन सकती है। हार्दिक पटेल का सूरत में जादू नहीं चला तथा पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति के विरोध के कारण कांग्रेस को भारी नुकसान होता नजर आ रहा है, वह तीसरे नंबर की पार्टी बन सकती है। सूरत महानगर पालिका में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी अपनी सत्ता बरकरार रखती नजर आ रही है।

11:35AM- गुजरात की छह महानगर पालिका की 576 सीटों में से अभी तक 307 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। इनमें से 222 सीटों पर भाजपा बढ़त बना चुकी है तथा कांग्रेस अभी 54 सीटों पर ही आगे चल रही है। सूरत में आम आदमी पार्टी अपने शानदार प्रदर्शन की ओर बढ़ रही है। आम आदमी पार्टी सहित अन्य महानगरपालिका में 31 सीटों पर बढ़त नजर आ रहे हैं।

 11:10 AM- गुजरात के सूरत में आम आदमी पार्टी तथा निर्दलीय उम्मीदवार बड़ी संख्या में आगे चल रहे हैं। सूरत में भारतीय जनता पार्टी 40 सीट पर कांग्रेस 10 तथा अन्य 18 सीटों पर आगे चल रहे हैं अन्य में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सबसे अधिक हैं।

10:39 AM- सूरत में आम आदमी पार्टी 3 सीटों पर आगे चल रही है। जामनगर में भी एक सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। गुजरात कि 6 महानगर पालिकाओं की कुल 575 सीटों में से भाजपा 164, कांग्रेस 36 तथा अन्य 16 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

10:20 AM- अहमदाबाद पुलिस आयुक्त ने शहर में विजेता प्रत्याशियों को अलग-अलग समय पर विजय जुलूस निकालने की मंजूरी दे दी है। कोरोना महामारी के चलते पहले राजनीतिक दलों के विजय जुलूस तथा रैली को मंजूरी देने को लेकर संशय था लेकिन सभी विजई प्रत्याशियों को अलग-अलग समय पर अपना विजय जुलूस तथा रैली निकालने की मंजूरी देने की बात सामने आई है।

10:16 AM- छह महानगर पालिका की मतगणना का पहला राउंड पूरा होने के बाद सभी छह महानगरपालिका में भाजपा तेजी से बढ़त बना रही है। महानगर पालिकाओं में भाजपा व कांग्रेस के बीच का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है।

                    भाजपा  —-  कांग्रेस 

अहमदाबाद         57           12

सूरत                  25             6

वडोदरा             17              4

राजकोट            16              2

जामनगर            14              4

 भावनगर            20              4

 10:05 AM-    भाजपा   –      कांग्रेस 

अहमदाबाद          35               10

सूरत                    20                 6

वडोदरा                16                 4

राजकोट               13                 2

जामनगर              12                  4

भावनगर               11                 4

10:00 AM- गृहमंत्री अमित शाह के अहमदाबाद आने की सूचना है। महानगर पालिका के परिणाम स्पष्ट होने के बाद दोपहर में कभी भी गृह मंत्री अहमदाबाद पहुंच सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि फिलहाल दोपहर 12:00 बजे बाद अमित शाह के अहमदाबाद पहुंचने की संभावना है।

9:52 AM-     भाजपा  —-  कांग्रेस 

अहमदाबाद       31                 1

सूरत                 8                  0

वडोदरा             6                  2

राजकोट            7                  1

जामनगर            3                  1

 भावनगर           4                  4

 9:35AM- अहमदाबाद में पांच, सूरत में दो, वड़ोदरा में चार, जामनगर तीन, भावनगर तीन, राजकोट में तीन सीट पर भाजपा आगे। जबकि कांग्रेस को अहमदाबाद, राजकोट तथा जामनगर में एक एक सीट पर बढ़त नजर आ रही है। यह बैलेट पेपर से चल रही मतगणना का प्राथमिक रुझान है ईवीएम का खुलना अभी शेष है।

9:20 AM- महानगर पालिका चुनाव की मतगणना बैलेट पेपर से शुरू हो गई है।  सभी छह महानगर पालिकाओं में  बैलेट पेपर मतगणना में भाजपा कांग्रेस से काफी आगे नजर आ रही है। बैलेट पेपर की मतगणना पूरी होने के बाद ईवीएम मशीन खोली जाएगी।

9:08 AM- ईवीएम में कथित छेड़खानी को लेकर आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद के कार्यकर्ता गुजरात कॉलेज मतगणना केंद्र पर पहुंचे। मतगणना शुरू होने से पहले ही आम आदमी पार्टी ने ईवीएम से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं के एकत्र होने की सूचना पाते ही भारी मात्रा में  पुलिस फोर्स वहां तैनात की गई है।