Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

तमिलनाडु में गरजे BJP सांसद तेजस्वी सूर्या- DMK को बताया ‘हिंदू विरोधी’ पार्टी

भाजपा सांसद नेता तेजस्वी सूर्या ने सेलम में भाजपा तमिलनाडु युवा विंग सम्मेलन को संबोधित करते हुए द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (डीएमके) पर तीखा हमला बोला। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सूर्या ने डीएमको हिंदू-विरोधी पार्टी बताते हुए लोगों से एमके स्टालिन की पार्टी को हराने की अपील की। उन्होंने कहा कि एमके बहुत खराब विचारधारा को मानती जो हिंदू विरोधी है।

उन्होंने कहा कि  हर एक तमिल हिंदू होने पर गर्व करता है। यह पवित्र भूमि है और देश में यहां सबसे ज्यादा मंदिर हैं। इसलिए हमें इसे हराना चाहिए। भाजपा सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु की भावना एवं भाषा का प्रतिनिधित्व करती है। भाजपा सांसद ने कहा, तमिल को आगे यदि बने रहना है तो हिंदुत्व को जीतना होगा। कन्नड़ को जीतना है तो भी हिंदुत्व को जीतना होगा। सूर्या ने कहा कि डीएमके में परिवार ही पार्टी है जबकि भाजपा में ऐसा नहीं है।  उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भारत की सभी क्षेत्रीय भाषाओं का सम्मान और प्रचार करती है। यदि तमिल को जीवित रहना है, तो हिंदुत्व को जीतना है।