Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ आज से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, एक मार्च को पेश होगा बजट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्यपाल अनुसुईया उइके के अभिभाषण के साथ सोमवार से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा। सत्र 26 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सदन की 24 बैठकें होंगी। सत्र के दौरान सरकार की तरफ से मंगलवार को चालू वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। वहीं, एक मार्च को नए वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट सदन में प्रस्तुत किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- कोरोना वायरस से बचाव की गाइड लाइन का होगा पालन

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बताया कि सत्र के दौरान कोरोना वायरस से बचाव की गाइड लाइन का पूरा पालन किया जाएगा। इस वजह से इस बार भी सत्र के दौरान आम लोगों को विधानसभा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सत्र के लिए अब तक 2,350 प्रश्नों की सूचना सदस्यों ने दी

रविवार को विधानसभा में आयोजित प्रेसवार्ता में डॉ. महंत ने बताया कि सत्र के लिए अब तक 2,350 प्रश्नों की सूचना सदस्यों ने दी है। 24 स्थगन प्रस्ताव और 117 ध्यानाकर्षण सूचनाएं प्राप्त हुई हैं।

सदन में पेश किए जाने वाले विधेयकों की सूची सचिवालय को नहीं मिली

उन्होंने बताया कि नौ अशासकीय संकल्प की भी सूचना मिली है। इसमें से दो को स्वीकार कर लिया गया है, जबकि छह विचाराधीन है। सरकार की तरफ से सदन में पेश किए जाने वाले विधेयकों के संबंध में अब तक विधानसभा सचिवालय को कोई सूचना नहीं मिली है। प्रेसवार्ता के दौरान विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े व अध्यक्ष के सचिव दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- बजट सत्र में अविश्वास प्रस्ताव की परंपरा नहीं

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की तरफ से सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर अध्यक्ष डॉ. महंत ने बताया कि विधानसभा सचिवालय को अभी तक इसकी कोई सूचना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि बजट सत्र के दौरान अविश्वास प्रस्ताव लाने की परंपरा नहीं है।