Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Shilpa Shetty ने शहनाज गिल का वायरल मीम ‘साड्डा कुत्ता, कुत्ता’ किया रीक्रिएट, देखें वायरल वीडियो

नई दिल्लीl फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को मुंबई में सुपर डांसर चैप्टर 4 के प्रोमो शूट के दौरान स्पॉट किया गयाl वह स्टूडियो से बाहर निकल रही थीl इस मौके पर उन्हें एक कुत्ता नजर आया हैl इसके बाद उन्होंने मजेदार अंदाज में शहनाज गिल का ‘साड्डा कुत्ता, कुत्ता’ मीम रीक्रिएट किया हैl शिल्पा शेट्टी स्टूडियो के बाहर कुत्ते को देखकर अपने उत्साह को रोक नहीं पाई और उन्होंने शहनाज गिल का डायलॉग रीक्रिएट कियाl

इस मौके पर शिल्पा शेट्टी के साथ कोरियोग्राफर गीता कपूर भी नजर आईl शिल्पा शेट्टी ने जैसे ही कुत्ता देखा उन्होंने कहा, ‘तेरा कुत्ता कुत्ता, मेरा कुत्ता टॉमीl’ इसपर गीता ने हंसते हुए कहा, ‘मेरा तो कुत्ता टॉमी छे’ शिल्पा शेट्टी के इस मीम को लोग काफी पसंद कर रहे हैंl एक फैन ने लिखा, ‘कितना प्यारा हैl शिल्पा शेट्टी माइंड ब्लोइंग लेडी यारl’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘छा गई अपनी शहनाज गिल तो’

शिल्पा शेट्टी इस मौके पर काफी खूबसूरत नजर आ रही थीl उन्होंने वन साइड सोल्जर येलो कलर का गाउन पहन रखा थाl वहीं गीता कपूर भी नजर आईl जिन्होंने अनारकली का गाउन पहन रखा थाl दोनों ने सुपर डांसर चैप्टर 4 के प्रोमो के लिए शूट किया हैl शहनाज दिल बिग बॉस 13 में नजर आई थीl इसके बाद वह इंटरनेट पर वायरल हो गईl उनका मीम यशराज मुखाटे ने बनाया था। जो कि काफी पसंद किया गया थाl इसे करीब 90 लाख लोगों ने देखा था।

शिल्पा शेट्टी फिल्म अभिनेत्री हैl वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैंl उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की जाती हैl शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैl उनकी कई फोटो और वीडियो वायरल होती हैl वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी निजी जीवन से जुड़े फोटो और वीडियो शेयर करती हैंl फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाली हैंl