Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मोदी के गढ़ में किस्मत आजमाएंगे केजरीवाल , गुजराती में ट्वीट कर लोगाें से मांगा एक मौका

अन्ना आंदोलन के बाद अस्तिव में आई आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ गुजरात में अपना किस्मत आजमाना चाहते हैं। गुजरात में भाजपा काे चुनौती देना का मन बना चुके केजरीवाल ने अब गुजराती में ट्वीट कर वहां के लाेगों का साथ मांगा है।

PunjabKesari

दिल्ली सीएम शनिवार काे  ट्वीट कर लिखा – ‘એક મોકો AAP ને, પછી જુઓ ગુજરાતને। इसका हिंदी में अर्थ है कि-‘आम आदमी पार्टी को एक मौका दीजिए और फिर गुजरात को देखिए। दरसअल हाल ही में केजरीवान ने ऐलान किया था कि आम आदमी पार्टी आगामी दो वर्षों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव लड़ेगी।

केजरीवाल ने कहा था कि मैं पार्टी के सदस्यों से आग्रह करता हूं कि वे देशभर में पार्टी को मजबूत करें. संगठन को बड़े स्तर पर मजबूत करना होगा। देश हमारे लिए महत्वपूर्ण है और आम आदमी पार्टी इसे चलाएगी और हमें पार्टी के विकास के लिए काम करने की जरूरत है। उन्हाेंने कहा था कि पिछले 25 वर्षों से भाजपा गुजरात में सत्ता में है लेकिन लोगों तक बुनियादी सुविधाएं भी नहीं पहुंचा पाई है। मुझे पूरी उम्मीद है कि गुजरात के लोग हमें मौका देंगे। हम गुजरात में भी दिल्ली मॉडल की तर्ज पर काम करेंगे।