Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भाजपा में शामिल होंगे ‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन, केरल में लेंगे पार्टी की सदस्यता

नई दिल्‍ली। ‘मेट्रो मैन’ के नाम से लोकप्रिय हुए ई श्रीधरन अब राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। वह 21 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। केरल भाजपा अध्‍यक्ष के. सुरेंद्रन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 21 फरवरी से विजय यात्रा निकाल रही है। इसी विजय यात्रा के दौरान ई. श्रीधरन भाजपा की सदस्‍यता लेंगे।

बता दें कि ई. श्रीधरन को दिल्ली मेट्रो में महत्‍वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। दिल्‍ली मेट्रो के लगभग हर फेस का काम उन्‍होंने समय से पहले पूरा किया था। मेट्रो जैसे परिवहन माध्यम में उनके इसी योगदान की वजह से साल 2001 में उन्हें पद्म श्री और 2008 में पद्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उम्‍मीद की जा रही है कि वह राजनीति के क्षेत्र में कुछ अलग करेंगे।

उल्‍लेखनीय है कि साल 2019 में लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रधान सलाहकार इंजीनियर के पद से श्रीधरन ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था। हालांकि, तब भी ये अटकलें थीं कि वह राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।