Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का 809वां उर्स, सोनिया और राहुल ने अजमेर शरीफ के लिए भेंट की चादर

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 809वें उर्स के मौके पर पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी की तरफ से मंगलवार को चादर भेंट की। पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी के आवास पर राहुल ने यह चादर कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नदीम जावेद के सुपुर्द की।

इस मौके पर पार्टी के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल, प्रवक्ता पवन खेड़ा, वरिष्ठ नेता हारून यूसुफ और कई अन्य नेता मौजूद थे। सोनिया और राहुल की ओर से अजमेर शरीफ के लिए चादर भेंट किए जाने पर हारून यूसुफ ने कहा, ‘गांधी परिवार पारंपरिक रूप से चादर भेंट करता रहा है। गांधी परिवार और पार्टी की तरफ से इसके जरिए सामाजिक सद्भाव का एक संदेश दिया जाता है।’