Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

प्रधानमंत्री मोदी केंद्रीय बजट संबंधी वेबिनार को आज अपराह्न चार बजे करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधारभूत क्षेत्र में केंद्रीय बजट 2021-22 के प्रभावी क्रियान्वयन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श के लिए मंगलवार को अपराह्न चार बजे आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि इस वेबिनार में 200 से अधिक लोग हिस्सा लेंगे, जिनमें बड़े वित्तीय संगठनों और फंडों के प्रतिनिधि, परामर्शदाता और विषयों के विशेषज्ञ शामिल होंगे।

वेबिनार में सहभागी बुनियादी ढांचा विकास की गति एवं गुणवत्ता में सुधार पर विचार साझा करेंगे

इस वेबिनार में सहभागी बुनियादी ढांचा विकास की गति एवं गुणवत्ता में सुधार, उन्नत प्रौद्योगिकी पर बल देने और इस क्षेत्र में ज्यादा निवेश को आकर्षित करने पर अपना विचार साझा करेंगे।

पीएम मोदी 21 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हो सकते है

प्रधानमंत्री मोदी के भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की 21 फरवरी को होने वाली बैठक में शिरकत करने की संभावना है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा हिस्सा लेंगे, कोरोना महामारी के बाद पार्टी नेताओं की पहली बड़ी बैठक

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रदेशाध्यक्ष हिस्सा लेंगे। कोरोना महामारी फैलने के बाद यह भाजपा नेताओं की पहली बड़ी बैठक होगी, जिसमें सभी नेता प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहेंगे।