Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

जलगांव में दर्दनाक हादसा, वाहन पलटने से 16 की मौत; पीएम मोदी ने जताया दुख

मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के यावल तालुका में किंगान गांव के निकट रविवार देर रात एक वाहन के पलट जाने से 16 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग अभोदा, करहला और रावेर के मजदूर थे। पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ पपीते से लदा ट्रक पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्‍थल पर पहुंच गई और लोगों को बाहर निकालने में मदद की। पांच मजदूरों की हालत काफी गंभीर बतायी गयी है। उन्‍हें इलाज के लिए एक ग्रामीण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के जलगांव में दिल दहला देने वाले ट्रक हादसे के शिकार हुए लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की और घायलों को जल्द स्‍वस्‍थ होने की कामना की।

 

घटना में मारे गए लोगों की पहचान शिख हुसैन शिख (30), सरफराज कसम तंडवी (32), नरेंद्र वामन बाग (25), दिगंबर माधव (55), दिलदार हुसैन तड़वई (20), संदीप युवराज भरराव (27) अशोक जगन (40), दुराबाई संदीप भरराव (20), गणेश रमेश मोरे (5), सरदा रमेश मोरे (15), सागर अशोक बाग़ (3), संगीता अशोक बाग़ (35), समनबाई इंगल (24), कामबाई रमेश मोरे (45) और सबनूर हुसैन तड़वई (53) के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि बीती 12  फरवरी (शुक्रवार) को सुबह 6 बजे एक SUV और ट्रक की भीषण टक्‍कर में  चार लोगों की मौत हो गई थी और दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। सांगोला-पंढरपुर के कसेगांव के पास हुई इस हादसे में घायल हुए लोगों में से एक की हालत काफी गंभीर थी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक और घायल कोल्हापुर जिले के चंदगढ़ तहसील के रहने वाले थे। वे पंढरपुर में भगवान विठ्ठल के ‘दर्शन’ के लिए जा रहे थे। एसयूवी में कुल 16 लोग सवार थे।

इस हादसे में एक पुरुष, दो महिला और लड़की की मौत हो गई थी। हादसा  उस समय हुआ जब एसयूवी चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया और एसयूवी सड़क किनारे खड़े स्थिर ट्रक से जा टकरायी। हादसा इतना खतरनाक था कि  एसयूवी को कटर से काटकर शवों को बाहर निकाला गया था। इस हादसे में मृतकों के शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। शवों और घायलों को उप-जिला अस्पताल में भेज दिया गया था।

  महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में भी बीती 23 जनवरी को एक वाहन के 150 फुट गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और सात लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। सुबह लगभग 10 बजकर 30 मिनट पर तोरणम हिल स्टेशन से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित खाकी घाट के पहाड़ी क्षेत्र में हुआ था। हादसे का शिकार हुए सभी पीड़ित नंदुरबार के झप्पी फलाई गांव के रहने वाले थे। ये सभी लोग दैनिक उपयोग की वस्‍तुओं की खरीदारी के लिए तोरणमल जा रहे थे। अचानक नियंत्रण खो जाने के कारण वाहन 150 फीट गहरी खाई में गिर पड़ा।