Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अमेठी में रेल ट्रैक पर मिला पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के भतीजे का शव, मृतक के भाई ने लगाया हत्‍या का आरोप

लखनऊ। अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे खनन घोटाले के आरोपी गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इनके भतीजे शुभम (21) का शव आज अमेठी में रेलवे ट्रैक पर मिलने के बाद से जिले में सनसनी फैल गई है।

शुभम गायत्री प्रजापति के सबसे छोटे भाई जगदीश प्रजापति का सबसे छोटा बेटा था। शुभम पूर्व मंत्री के आवास विकास स्थिति आवास पर रहते थे। गुरुवार देर रात तक वह आवास नहींं गये थे। सूचना पर एसपी दिनेश सिंह सीओ अर्पित कपूर प्रभारी निरीक्षक श्यामसुंदर मौके पर पहुंंचे जीआरपी प्रतापगढ़ ने शव को कब्जे में लिया है। घरवाले हत्या की आशंका जता रहे हैं।

अमेठी में शुक्रवार को सुबह रेलवे की पटरी पर गायत्री प्रसाद प्रजापति के 20 वर्षीय भतीजे का शव मिलने के बाद से जिले में खलबली मच गई है। इनके भतीजे का शव अमेठी के बारामासी खेरौना गांव में रेलवे ट्रैक पर मिला है।

अमेठी के थानाध्यक्ष श्याम सुंदर ने बताया कि शुभम (21) गुरुवार शाम को घर से बाहर निकला था। उसका शव शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर पाया गया था। शव में सिर तथा धड़ अलग-अलग हैं। उन्होंने कहा कि मामला रेलवे पुलिस का है, इसकी जांच जारी है

गायत्री प्रजापति के छोटे भाई जगदीश प्रसाद प्रजापति का पुत्र शुभम चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों के मुताबिक गांव में दो लोगो के यहांं कार्यक्रम थे 11 बजे रात तक वह वहांं पर था। इसके बाद हम लोग यही सोचे कि वह आवास विकास स्थिति पूर्व मंत्री के आवास पर सोने चला गया है। शुभम के भाई अरुण प्रजापति ने आरोप लगाया क‍ि मेरे बड़े पिता पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को विरोधी राजनीतिक साजिश के तहत परेशान कर रहे हैं। मेरे भाई को शराब पिलाकर पंचायत चुनाव की राजनीति में हत्या की गई है।

अखिलेश यादव सरकार में परिवहन विभाग के बाद खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री रहे अमेठी के गायत्री प्रसाद प्रजापति पॉक्सो तथा सामूहिक दुष्कर्म के मामले में इन दिनों लखनऊ जेल में बंद हैं। इनके खिलाफ खनन विभाग में कई करोड़ के घोटाले की जांच के साथ ही आय से अधिक संपत्ति का भी मामला चल रहा है। गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय भी इन दिनों गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ अघोषित संपत्ति की जांच कर रही है।