Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Kashmir: भाजपा राष्ट्रीय महासचिव चुग बोले-नया जम्मू-कश्मीर विकास की राह पर, लोग भी हैं खुश, जल्द होंगे चुनाव

जम्मू। नया जम्मू-कश्मीर अब विकास की राह पर है। कश्मीर में शांति लौट आई है। अब सब कुछ ठीक है। घाटी पर्यटकों से गुलजार है। सभी होटल बुक हैं। कई विकास योजनाएं पाइप लाइन में हैं। विकास की गति भी बढ़ी है। लोग भी खुश हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात पर खुशी जाहिर करते हुए यह घोषणा की कि जल्द ही जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के चुनाव करवाए जाएंगे।

दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए चुग ने कहा कि कश्मीर में अब हालात तेजी से बदल रहे हैं। कश्मीर के लोगों को भी यह बात समझ आने लगी है कि केंद्र सरकार कश्मीर में शांति और लोगों का विकास चाहती है। यह सब नजर भी आ रहा है। घाटी जहां पहले अशांति के कारण पर्यटक जाने से भी कतराते थे, आज वहां के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हैं। घाटी के अधिकतर होटल बुक हैं। पिछले कई सालों से पर्यटकों की घटती संख्या से आर्थिक तंगी से परेशान होटल, रेस्तरां व अन्य लोग यह बात मानते हैं कि केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से कश्मीर में तेजी से बदलाव हुआ है।

पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। कई समाप्ति की ओर हैं। इसका लाभ भी लोगों काे मिलेगा। जम्मू-कश्मीर में विकास को गति मिली है। अब इन बदलते हालात को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के चुनाव जल्द करवाए जाएंगे। इस बीच जब कुछ पत्रकारों ने भाजपा राष्ट्रीय महासिचव से यह प्रश्न पूछा कि क्या जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य का दर्जा वापस दिया जाएगा तो इस पर सीधा स्पष्ट उत्तर न देते हुए चुग ने कहा कि चीजें संतोषजनक तरीके से आगे बढ़ रही हैं।

इस अवसर पर डॉ. अली मुहम्मद मीर, अल्ताफ ठाकुर, मंज़ूर भट, आरिफ राजा, डॉ. फरीदा, डॉ. रफी, शेख बशीर, मुश्ताक नूराबादी, हिलाल जान, मुश्ताक अहमद, सादिक मलिक, यूसुफ बेघ और अन्य उपस्थित थे।