Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

संसद लाइव: राज्यसभा में राजनाथ सिंह दे रहे हैं भारत-चीन तनाव के बीच लद्दाख की वर्तमान स्थिति पर जानकारी

नई दिल्ली। Parliament LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राज्यसभा में पूर्वी लद्दाख की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी देंगे। वहीं, बताया गया है कि वे आज लोकसभा में भी पूर्वी लद्दाख की स्थिति पर बयान देंगे। इस बीच पूर्वी लद्दाख स्थित वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच बीते कई महीनों से जारी तनाव की स्थिति के खत्म होने की उम्मीद नजर आई है। बताया गया कि चीन और भारत दोनों ने LAC पर स्थित पैंगोंग झील के इलाके के फ्रंट लाइन से अपने सैनिकों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वू कियान का हवाला देते हुए, चीनी मीडिया ने बताया कि लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे पर तैनात दोनों देशों की सेना ने बातचीत के दौरान आम सहमति के अनुसार पीछे हटना शुरू कर दिया है।

वहीं, बुधवार को, पीएम मोदी ने लोकसभा में बोलते हुए प्रदर्शनकारी किसानों को संबोधित किया और तीनों कृषि कानूनों का बचाव किया, जबकि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस ने विरोध में वॉकआउट किया। संसद के घटनाक्रम पर लाइव अपडेट नीचे आएंगे, जुड़े रहें…

Live Updates:

-राजनाथ सिंह ने चीन से हालिया स्थिति पर जानकारी देना शुरू किया।

-दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद पहुंचे। देखिए

-सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाने संसद पहुंचे। आज 10.30 बजे रक्षा मंत्री लद्दाख की हालिया स्थिति पर जवाब देने वाले हैं।

-भाजपा सांसद भागवत करद ने राज्यसभा में शून्यकाल का नोटिस दिया है, जिसमें ‘महाराष्ट्र सरकार द्वारा सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर के खिलाफ जांच के आदेश पर चिंता व्यक्त की गई है।’

-भाजपा सांसद संपतिया उइके ने राज्यसभा में शून्यकाल का नोटिस देते हुए कहा, ‘आठवीं अनुसूची में ‘गोंडी’ भाषा को शामिल किया जाना चाहिए।’

-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्वी लद्दाख में वर्तमान स्थिति के बारे में आज सुबह 10:30 बजे राज्यसभा में बयान देंगे।