Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

उत्तराखंड में तबाही! लखीमपुर खीरी जिले के 15 मजदूर लापता, परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल

लखीमपुर खीरी: उत्तराखंड के जोशीमठ में ग्लेशियर फटने से आई भीषण तबाही में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के कई मजदूर भी लापता हैं। त्रासदी की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जिस वक्त जल तबाही आई उस वक्त तपोवन के पॉवर प्रोजेक्ट में काम कर रहे कई मजदूर टनल में फंस गए।

इनमें निघासन तहसील क्षेत्र के गांव बाबू पुरवा, भेरमपुर, मांझा व कड़िया समेत अन्य इलाकों के 60 से ज्यादा युवक भी शामिल हैं, जो पावर प्रोजेक्ट में काम करने के लिए दो महीने पहले गए थे। हादसे के बाद से परिजनों का उनसे कोई भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हैं।

निघासन तहसील क्षत्र से गए मजदूरों में इच्छा नगर गांव के 11 और भिड़ौरी से करीब 6 मजदूर काम करने को लेकर गए थे। अब इनके परिवार फोन आते ही टकटकी लगाए उस आवाज़ को सुनने की कोशिश में है, जो इनके लापता हुए करीबी की है।

इसी इलाके के एक चश्मदीद मजदूर ने अपनी आंखों से 5-6 साथियों को बहते हुए भी देखा है। जो चिंता विषय बना हुआ है।