Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दिल्ली अलर्ट पर: चक्का जाम से पहले मेट्रो के कई स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा आज किए जा रहे चक्का जाम के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसीके तहत आज मंडी हाउस, आईटीओ और दिल्ली गेट के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर  दिए गए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने इसकी जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने मेट्रो अधिकारियों को पत्र  लिख कर कहा था कि  किसी भी तरह की आशंका होने पर इसकी जानकारी दे जाएगी,  इसके बाद उन स्टेशनों को तुरंत बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार   राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उधोग भवन, लोक कल्याण मार्ग, जनपथ, मंडी हॉउस, बाराखंबा रोड, आरके आश्रम, सुप्रीम कोर्ट, खान मार्किट और शिवजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों को कुछ समय के लिए बंद किया जा सकता है। चक्का जाम के मद्देनजर गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जनपद में कई स्थानों पर जहां किसान चक्का जाम करने के बाद उत्पात मचा सकते हैं, उन्हें चिन्हित किया गया है। आम नागरिकों को कई परेशानी ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पूरी तैयारी की है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) युवा के जिला अध्यक्ष विभोर शर्मा ने बताया कि चक्का जाम के मद्देनजर उनके संगठन ने पूरी तैयारी की है। संगठन के विभिन्न पदाधिकारी जनपद गौतम बुद्ध नगर में विभिन्न स्थानों पर चक्का जाम करेंगे।