Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दिल्ली, हरियाणा, बिहार सहित इन राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, इन क्षेत्रों में आज भी बरस सकते हैं मेघा

नई दिल्ली। उत्तर भारत में अचानक से मौसम में बदलाव आ गया है। विक्षोम की चलते मौसम में यह बदलाव आ रह हैं। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी राज्यों तक अधिकांश जगह पर बीते 24 घंटे में बारिश दर्ज की गई है। वहीं अधिकतर पहाड़ी इलाके बर्फ की चादर में ढ़क गए हैं। मौसम विभाग ने आज मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। बीते दिनों दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में हुई बारिश के चलते कई मैदानी इलाकों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आज भी देश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यूपी में अचानक बारिश 

यूपी में भी अचानक से मौसम ने करवट ली है। दरअसल, यहां पर कई जगहों पर बारिश हुई है, जिसके बाद ऐसा लग रहा है कि ठंड की वापसी हो रही है। फरवरी का महीना शुरु हो चुका है, लेकिन बारिश ने ठड में इजाफा करते हुए यह संकेत दे दिया है कि अभी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। यहां पर स्थित बनारस में रात करीब साढ़े दस बजे बारिश हुई जिसके चलते देर रात बनारस में ठंड बढ़ गई। देश के पश्चिमी छोर पर जोर पकड़ा पश्चिमी विक्षोभ के अब बनारस में प्रवेश कर जाने से ही यह बारिश हुई। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि ठंड अब जल्द ही धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

बिहार का मौसम का ताजा हाल

बिहार में भी अचानक से मौसम बदल गया हैष ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 6-10 फरवरी तक यानी चार दिनों में सुबह व शाम में हल्का का कोहरा रहेग वहीं सुबह व शाम ठंड का असर भी दिखने को मिलेगा। रिपोर्ट की मानें तो अगले एक-दो दिनों में उत्तर बिहार के जिलों में गरज वाले बादल बन सकते है। इसके प्रभाव से हल्की वर्षा या बुंदाबांंदी हो सकती है।