Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रिहाना की भारत को बदनाम करने की साजिश, फिर मोदी सरकार ने की मदद

इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन में दखल देने की कोशिश की और इसको लेकर ट्वीट किया। रिहाना के ट्वीट के बाद विदेशी हस्तियों ने भी इस पर ट्वीट करना शुरु कर दिया। इस लिस्ट में युवा जलवायु कार्यकर्त्ता ग्रेटा थनबर्ग का नाम भी शामिल है। भले ही रिहाना ने भारत को बदनाम करने की कोशिश की लेकिन मोदी सरकार ने इस दौरान कुछ ऐसा काम किया कि बारबडोस (Barbados) की प्रधानमंत्री ने भारत को शुक्रिया कहा।

PunjabKesari

दरअसल भारत सरकार ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ रहे बारबडोस को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की एंटी-कोरोना वैक्सीन की एक लाख खुराक भेजी है। कोरोना वैक्सीन मिलने पर बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मॉटले ने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा है। बारबाडोस की प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी को खत लिखा और कोरोना वैक्सीन भेजने के लिए धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री मिया अमोर मॉटले ने ये लिखा खत में
4 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी को भेजे गए खत में मिया अमोर मॉटले ने लिखा कि मेरी सरकार और देश के लोगों की तरफ से मैं आपको, आपकी सरकार और भारत के लोगों को कोरोना वैक्सीन देने के लिए आभार जताती हूं। मॉटले ने आगे लिखा कि स्वास्थ्य व कल्याण मंत्री और मुख्य चिकित्सा अधिकारी दोनों ने पुष्टि की है कि बारबाडोस में वैक्सीन के उपयोग की मंजूरी दी गई है। वैक्सीन निर्माताओं के दिशानिर्देशों के अनुसार लोगों को टीका लगाया जाएगा। बता दें कि भारत मित्र धर्म निभा रहा है और कई देशों को कोरोना वैक्सीन भेजी जा रही है। कैरेबियन पॉप सिंगर रिहाना बारबाडोस की रहने वाली  है। रिहाना का पूरा नाम रॉबिन रिहाना फेंटी है। रिहाना किसान आंदोलन पर ट्वीट करके इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं।