Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

रालोद की महापंचायत में उमड़े किसान, जयंत चौधरी पहुंचे, पंचायत शुरू

शामली। उत्‍तर प्रदेश के शामली स्थित भैंसवाल गांव में आज रालोद ने किसानों की महापंचायत बुलाई गई है। इस दौरान प्रशासन ने भी भारी पुलिस बल तैनात किया है। मौके पर पुलिस  के आलाधिकारी और फोर्स भी मौजूद है। वहीं किसानों का पंचायत में आना जारी हो गया है। कुछ किसान रास्‍ते में हैं तो कुछ पंचायत स्‍थल पर पहुंच चुके हैं। महापंचायत में रालोद नेता जयंत चौधरी पहुंच गए हैं। इनके साथ अन्‍य स्‍थानीय नेता भी पहुंच चुके है। मौक पर किसानों का सैलाब पंचायत में उमड़ पड़ा है। वहीं कई किसान नेता मंच को संबोधित कर रहे हैं।

सुबह से ही पंचायत में किसानों का पहुंचना जारी हो गया है। हालांकि, काफी देर के इंतजार के बाद किसानों की टोली आनी शुरू हो गई थी। करीब 12.30 तक एक-दो किसान ही मैदान में नजर आ रहे थे। धीरे-धीरे सभी किसानों की भीड़ भी जुट गई है, अभी कुछ किसान रास्‍ते में हैं जो अपने साधन से पंचायत स्‍थल पर पहुंच रहे हैं। इसी बीच में सुरक्षा बल भी भारी तादात में तैनात है। पीएससी के अलावा पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। राकेश टिकैत ने इस पंचायत को लेकर किनारा कर लिया है। उन्‍होंने कहा है कि इस पंचायत से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

भारी फोर्स तैनात

प्रशासन और किसान के आमने सामने आने के बाद आखिरकार पंचायत होने की कवायद शुरू हो गई है। प्रशासन ने भी इसके मद्देनजर भारी फोर्स शहर और पंचायत स्‍थल पर तैनात कर दिए हैं। साथ ही आयोजकों से वार्ता भी की जा रही है। उधर, रास्‍ते में किसानों का पहुंचना जारी हो गया है। प्रशासन ने फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी भी तैनात किए हैं।

अधिकारियों ने क्‍या बताया

एडीएम अरविंद कुमार सिंह और एएसपी राजेश श्रीवास्तव के साथ वार्ता में रालोद नेताओं ने कहा कि पंचायत की तैयारियों को अंजाम दिया जा चुका है। पंचायत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भैंसवाल गांव स्थित स्वामी कल्याण देव कन्या गुरुकुल भैंसवाल के मैदान में होगी। एसडीएम शामली संदीप कुमार औरव और सीओ थानाभवन अमित सक्सेना ने आयोजन स्थल का मुआयना किया।

प्रशासन और आयोजकों से हुई मुलाकात

वहीं, आयोजक भी गुरुवार शाम तक पंचायत की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे। रालोद के जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने बताया कि वह अन्य रालोद नेताओं के साथ पुलिस-प्रशासन से मिले थे। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पंचायत को लेकर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। आयोजकों से लगातार वार्ता की जा रही है।