Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Bigg Boss 14: देवोलीना भट्टाचार्जी को आया गुस्सा, घर में की जमकर तोड़-फोड़

नई दिल्लीl बिग बॉस 14 में गुरुवार के एपिसोड में राखी सावंत, रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के बीच जोरदार बहस देखने को मिलती हैl वहीं देवोलीना भट्टाचार्जी की अर्शी खान के साथ जोरदार लड़ाई होती हैl इसके चलते देवोलीना भट्टाचार्जी को रोते हुए भी देखा जा सकता हैl देवोलीना भट्टाचार्जी रूबीना दिलैक को मूर्ख बताती हैl

रूबीना दिलैक अर्शी खान से कहती है कि राखी जानबूझकर अभिनव शुक्ला को टारगेट कर रही हैl उन्होंने यह भी कहा कि अभिनव शुक्ला के साथ बातें बनाकर वह टीआरपी कमाने का प्रयास करती हैl इसके बाद दोनों इस बात पर बात करती है कि राखी कैसे लोगों से कपड़े और मेकअप मांग रही हैंl अभिनव राखी सावंत को एक सयानी औरत बताते हैंl देवोलीना भट्टाचार्जी इसके पहले रूबीना दिलैक पर निशाना साधती हैंl निक्की तंबोली सभी को नकली बताती हैंl

अर्शी खान कहती है कि कुछ महिलाओं के मन में सिर्फ नेगेटिविटी हैंl रुबीना देवोलीना को सेंसलेस बताती हैंl वहीं देवोलीना राखी को गार्डन एरिया में बैठने के लिए कहती हैंl इसके पहले बिग बॉस में राखी सावंत, देवोलीना और रूबीना दिलैक, निक्की तंबोली के बीच ब्रेकफास्ट बनाने को लेकर झगड़ा होता हैl ऐसा लगता है कि दोनों महिलाएं बीमार होती हैं और वह ब्रेकफास्ट बनाने से मना कर देती हैंl राखी सावंत और देवोलीना को ब्रेकफास्ट बनाने का काम करना पड़ता हैl

देवोलीना रुबीना से कहती है कि वह अपना नजरिया छोटा रखती हैंl इसके पहले बिग बॉस में राखी सावंत ने खुलासा किया था कि उनका पति एक शादीशुदा व्यक्ति हैl इसके चलते वह सामने नहीं आना चाहता थाl राखी सावंत ने यह भी खुलासा किया था कि वह उन्हें तलाक की धमकी भी दे चुका हैl राहुल वैद्य राखी सावंत की बात सुनकर सदमे में आ जाते हैl इस बार के बिग बॉस में अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक की जोड़ी पसंद की जा रही हैl