Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

देश में बीते 24 घंटों में आए 11 हजार मामले, अब तक 97% से अधिक हुए ठीक

नई दिल्ली। देश में कोराना वायरस महामारी की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। बीते 24 घंटों में देश में 11 हजार नए कोरोना मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 97 फीसद को पार कर गई है। इसके साथ ही सक्रिय मामले भी लगातार कम हो रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 11,039 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 110 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 1 करोड़ 7 लाख 77 हजार 284 मामले सामने आए हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 4 लाख 62 हजार 631 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले भी लगातार कम हो रहे हैं। भारत में कोरोना के फिलहाल 1 लाख 60 हजार 57 एक्टिव केस हैं। देश में कोरोना से अब तक 1 लाख 54 हजार 596 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना की रिकवरी दर बढ़ी

देश में कोरोना की रिकवरी बढ़ रही है। देश में बीते 24 घंटों में 14,225 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर 97.08% हो गई है। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,296 सक्रिय मामले कम हुए हैं। इससे एक्टिव केस की दर 1.49 फीसद रह गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.43 फीसद है।

देश में 19.80 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 19.80 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में मंगलवार(2 फरवरी, 2021) तक 19,84,73,178 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 7,21,121 टेस्ट कल किए गए हैं।

देश में अब तक 40 लाख से अधिक टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 41 लाख 38 हजार 918 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 1 लाख 88 हजार 762 को टीका लगाया गया है।