Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

चुनावी माहौल में ममता बनर्जी का दिखा कूल अंदाज, ढोल-बांसुरी की ताल पर डांस करती आईं नजर

पश्चिम बंगाल में इन दिनों चुनावी माहौल गर्माया हुआ है। भाजपा और टीएमसी के बीच जुबानी जंग जारी है। चुनावी गर्मी के बीच राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का अलग ही रूप दखने को मिला। ममता बनर्जी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे डांस करती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो अलीपुरद्वार जिले के फलकटा का है। बताया जा रहा है कि ममता एक सामूहिक विवाह समारोह में पहुंची थी जहां वे ढोल और और बांसुरी की थाप पर डांस करती नजर आईं।

वीडियो में दिख रहा है कि ममता सफेद साड़ी के ऊपर हरी शॉल ओढ़ी हुई है और मुंह पर मास्क लगाए वे कुछ महिला कलाकारों का हाथ पकड़े हुए डांस कर रही हैं। बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा भी वहां अपनी जीत पक्की करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। वहीं ममता भी लोगों के बीच जा रही है ताकि उनके साथ संपर्क बनाए रखे। ममता का ज्यादा फोकस महिलाओं पर है। उनकी रैली हो या जनसभा महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंच रही हैं।