Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी, आज 4 ट्रेनें देरी से चल रहीं; दिल्ली सहित इन राज्यों में हो सकती है बारिश

नई दिल्ली। धने कोहरे का असर लगातार ट्रेन और फ्लाइट्स पड़ रहा है। देश में घने कोहरे के चलते कम हुई विजिबलिटी ने लोगों को परेशान कर दिया है। इसके चलते आज 4 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। पिछले कई दिनों से लगातार ट्रेनें देरी से चल रही हैं।  बता दें कि दिल्ली, यूपी, हरियाणा, बिहार सहित उत्तर भारत के ज्यादा राज्यों में सुबह-शाम के वक्त घना कोहरा दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही शीतलहर और कड़ाके की ठंड सितम ढा रही है। साल 2021 के फरवरी महीने की आज दूसरी तारिख है, लेकिन लोगों को अभी तक कुछ राहत मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है। दरअसल, पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 व न्यूनतम 38 फीसद रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, कल दिल्ली में बारिश हो सकती है, जिसके चलते लोगों की पेरशानी बढ़ सकती है।

उत्तराखंड में कल से बारिश के आसार

वहीं उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। इससे ठिठुरन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार यानी कल से राज्य में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

उधर, बिहार में मौसम का मिजाज सुधरने की उम्‍मीद जगी है। सोमवार को यहां पर दिन में अच्‍छी धूप निकली थी और मंगलवार को यानी आज कोहरे का असर भी कम दिखा। राजधानी पटना में मंगलवार को सुबह छह बजे से मौसम में सुधार दर्ज किया जा रहा है, लेकिन यहां पर अभी हल्का कोहरा बरकरार है।

बात अगर यूपी की करें तो यहां के लोग लगातार कोहोरे और कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। यहां प स्थित गोरखपुर में सुबह- शाम के वक्त घना कोहरा दर्ज किया जा रहा है। ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। अगले कुछ दिनों गलन बरकरार रहेगी।