Logo
ब्रेकिंग
रामगढ़ में सड़कों पर खुलेआम पशुओं को छोड़ने वाले मालिकों की अब खैर नहीं! बिजुलिया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक सुनीता चौधरी ने किया शिलान्यास, बोटिंग, सिटिंग, झूले और भ... नशे के सौदागरों के विरुद्ध रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ से अधिक का गांजा जप्त, एक गिरफ्तार मॉबली*चिंग के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च,किया प्रदर्शन छावनी को किसान सब्जी विक्रेताओं को अस्थाई शिफ्ट करवाना पड़ा भारी,हूआ विरोध व गाली- गलौज सूक्ष्म से मध्यम उद्योगों का विकास हीं देश के विकास का उन्नत मार्ग है बाल गोपाल के नए प्रतिष्ठान का रामगढ़ सुभाषचौक गुरुद्वारा के सामने हुआ शुभारंभ I पोड़ा गेट पर गो*लीबारी में दो गिर*फ्तार, पि*स्टल बरामद Ajsu ने सब्जी विक्रेताओं से ठेकेदार द्वारा मासूल वसूले जाने का किया विरोध l सेनेटरी एवं मोटर आइटम्स के शोरूम दीपक एजेंसी का हूआ शुभारंभ

भारतीय तटरक्षक बल का 45वां स्थापना दिवस आज, PM मोदी-राजनाथ ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल आज अपना 45वां स्थापना दिवस मना रहा है। इंडियन कोस्ट गार्ड, भारत का एक सशस्त्र बल है जो समुद्री सीमाओं की रक्षा करता है और समुद्री कानून को लागू करता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने भारतीय तटरक्षक बल को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा- इंडियन कोस्ट गार्ड के स्थापना दिवस पर उनके सभी कर्मियों और उनके परिवारों को मेरी शुभकामनाएं। हमारा तटरक्षक बल यह सुनिश्चित करने के लिए है कि हमारे समुद्र सुरक्षित हैं। हमें उनके व्यावसायिकता और त्रुटिहीन सेवा पर गर्व है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) को बधाई दी है। राजनाथ ने ट्वीट कर लिखा- भारतीय तटरक्षक कर्मियों और उनके परिवारों को उनके 45 वें स्थापना दिवस पर बधाई। राजनाथ सिंह ने कहा कि इंडियन कोस्ट गार्ड ने खुद को एक सतर्क और साहसी बल के रूप में प्रतिष्ठित किया है। इसने भारतीय तट को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं उनकी सेवा को राष्ट्र को सलाम करता हूं।

इंडियन कोस्ट गार्ड(Indian Coast Guard) का नेतृत्व एक महानिदेशक, भारतीय नौसेना के वाइस-एडमिरल रैंक का अधिकारी करता है। वहीं महानिदेशक को अन्य अधिकारियों द्वारा सहायता प्रदान की जाती है जो विभिन्न कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के लिए जिम्मेदार होते हैं। इंडियन कोस्ट गार्ड औपचारिक रूप से 18 अगस्त, 1978 को कोस्ट गार्ड एक्ट, 1978 द्वारा भारत की संसद के स्वतंत्र सशस्त्र बल के रूप में स्थापित किया गया था।

क्या है इंडियन कोस्ट गार्ड का महत्व ?

कोस्ट गार्ड भारतीय नौसेना, मत्स्य विभाग, राजस्व विभाग (सीमा शुल्क) और केंद्र और राज्य पुलिस बलों के साथ मिलकर काम करता है। भारतीय कोस्ट गार्ड भारत के 7,51,660 किलोमीटर का समुद्र तट विभिन्न राज्यों और कुछ व्यस्ततम व्यापारिक मार्गों के किलोमीटर तट की रक्षा करता है। तीन सैन्य सेवाओं में अपने समकक्षों के विपरीत, भारतीय तटरक्षक बल 60 वर्ष की आयु तक सेवा कर सकते हैं।