Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

15 साल के लड़के ने भरी महफिल में सुष्मिता के साथ की थी छेड़छाड़, एक्ट्रेस रह गई थीं शॉक्ड

नई दिल्ली। महिला सुरक्षा का मुद्दा देश में हमेशा बना रहता है। देश में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं इस बारे में हर प्लेटफॉर्म पर चर्चा की जाती है। कई बार लोगों को लगता है कि सैक्शुअल हैरेसमेंट और छेड़छाड़ का शिकार केवल आम महिलाएं होती हैं, जब्कि बॉलीवुड एक्ट्रसेज़ को इन चीज़ो से नहीं गुज़रना पड़ता क्योंकि उनकी सुरक्ष करने के लिए उनके साथ हमेशा बॉडीगार्ड रहते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है.. वुमेन सेफ्टी का मुद्दा कितना गंभीर है इस बात का अंदाज़ा इस से लगा लीजिए कि एक बार मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन भी छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं वो भी भरी महफिल में।

कुछ साल पहले एक इवेंट फंक्शन में महिलाओं की सुरक्षा के बारे में बात करते हुए सुष्मिता ने कहा कि, ‘लोगों को लगता है कि हमारे साथ बॉडीगार्ड होते हैं, हम बड़े शहरों से हैं तो हम मोलेस्टेशन का शिकार नहीं होते। लेकिन, ऐसा नहीं है, 10 बॉडीगार्ड होने के बावजूद भी एक सेलेब्रिटी होने के नाते हम रोज़ 100 तरह के आदमियों की गलत निगाह को झेलते हैं। हम जानते हैं कि ये सभी हमें ग़लत निगाह से देख रहे हैं, लेकिन हम कुछ नहीं कर सकते’।

आगे एक्ट्रेस ने बताया, ‘6 महीने पहले एक अवॉर्ड फंक्शन की ही बात है जब मीडिया भी वहां मौजूद थी। एक 15 साल के लड़के ने मेरे साथ छेड़छाड़ करने कोशिश की। क्योंकि इतने सारे लोग थे तो उसे लगा कि मुझे पता नहीं चलेगा कि कौन क्या कर रहा है। तभी मैंने उसका हाथ पकड़कर आगे खींचा तो मैं ये देखकर शॉक्ड हो गई कि वो सिर्फ 15 साल का बच्चा था। मैं चाहती तो बहुत कुछ कर सकती थी, लेकिन वो सिर्फ 15 साल का था, इसलिए मैंने उसे गर्दन से पकड़ा और बाहर ले गई मैंने उससे कहा कि मैं अगर ये बात लोगों को बताऊंगी तो तुम्हारी ज़िन्दगी ख़राब हो जाएगी। फिर भी वो कहता रहा कि उसने कुछ नहीं किया, मेरे बार-बार धमकाने के बाद उसने मुझसे माफ़ी मांगी और प्रोमिस किया कि वो ऐसा फिर कभी नहीं करेगा। मैंने उससे कहा कि अगर उसने फिर से कभी ऐसा किया, तो मैंने उसका चेहरा देख लिया है। इसलिए हमें सेल्फ डिफेन्स सीखना चाहिए। जो लोग छेड़छाड़ से भी आगे जाकर लड़कियों के साथ दुष्कर्म करते हैं उन्हें तो फांसी पर लटका देना चाहिए’।