Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

6 राज्यों में भाजपा-कांग्रेस समेत स्थानीय राजनीतिक दलों को चुनौती देगी AAP

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज आम आदमी पार्टी की नौवीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित किया। केजरीवाल ने इस बैठक में छह राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देशभर के लोग AAP से प्यार करते हैं और उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। दिल्ली की तरह ही सभी राज्यों की जनता को 24 घंटे मुफ्त बिजली व पानी, अच्छे स्कूल और अस्पताल चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे लिए देश महत्वपूर्ण है। AAP का सिर्फ एक जरिया है और इसके द्वारा हमें देश को बदलना है। AAP जानती है कि 21वीं व 22वीं सदी का भारत कैसा होगा? हमारे पास इसका विजन है, बाकी पार्टियों के पास कोई विजन नहीं है।

AAP के विधानसभा स्तर पर तीनों चुनाव ऐतिहासिक रहे कापसहेड़ा के एक रिजार्ट में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में देशभर के सदस्यों को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमने विधानसभा स्तर पर तीन चुनाव लड़े हैं और हर चुनाव ऐतिहासिक रहा। पार्टी ने मात्र 49 दिनों में एक ऐसी सरकार चलाई कि अगली बार लोगों ने 70 में से 67 सीटें AAP को दीं। इस तरह दूसरा चुनाव भी अपने AAP में ऐतिहासिक था कि 70 में से 67 सीटें आई जो कि आज तक किसी भी पार्टी को इतना जबरदस्त बहुमत अपने देश में नहीं मिला है।

बहस करने की चुनौती देकर भाजपा भाग खड़ी हुई

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जोश-जोश में आकर उत्तर प्रदेश के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने AAP को चुनौती देते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया आएं और हमारे साथ डिबेट करें। मनीष पहुंचे तो वे मैदान छोड़कर भाग खड़े हुए। जब मनीष उनके स्कूल देखने के लिए गए तो योगी जी ने अपनी पुलिस भेज करके उनको रोक लिया। इसके बाद उत्तराखंड के मंत्री मदन कौशिक ने चुनौती दी कि मैं 100 मिनट में 100 काम गिना दूंगा। मनीष जी उत्तराखंड पहुंच गए, लेकिन मदन कौशिक भी वहां से भाग खड़े हुए।

AAP सरकार ने कोरोना के समय किया बेहतर काम

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के पीक के समय सबसे ज्यादा कठिन परिस्थिति थी। 11 नवंबर को दिल्ली में 8.5 हजार केस एक दिन में आए। पूरी दुनिया के अंदर किसी भी शहर में इतने ज्यादा केस कभी नहीं आए। इस दौरान आप सरकार ने शानदार तरीके से सेवाओं का प्रबंधन किया।

70 सालों से भाजपा-कांग्रेस ने जान बूझकर देश को गरीब रखा

केजरीवाल ने कहा कि अगर पांच साल के अंदर हम लोग यह कर सकते थे, तो 70 साल में भाजपा और कांग्रेस वाले भी कर सकते थे। इसका मतलब है? कि दोनों पार्टियों ने जानबूझकर अपने देश को पिछड़ा रखा। देशवासियों को गरीब और अनपढ़ रखा गया। इन पार्टियों के पास कोई विजन नहीं है। इनकी नीयत खराब है।