Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, एएनआइ।  लाला लाजपत राय (Lala Lajpat Rai) की जयंती के मौके पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने श्रद्धांजलि अर्पित की और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘ स्वतंत्रता संग्राम में उनके  योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है और इससे सभी पीढ़ी के लोगों को प्रेरणा मिलती है।’ वर्ष 1865 में पंजाब में जन्मे लाला लाजपत राय ‘पंजाब केसरी’ के नाम से भी प्रसिद्ध हुए।

 

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘महान लाला लाजपत राय जी की जयंती पर उनको याद कर रहा हूं। भारत के स्वतंत्रताा संग्राम में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता है और लोगों को इससे प्रेरणा मिलती है।’

‘लाल बाल पाल’  में  तीन स्वतंत्रता सेनानियों व समाज सुधारकों  में से एक लाला लाजपत राय (Lala Lajpat Rai) भी थे। इनके अलावा बाल गंगाधर तिलक (Bal Gangadhar Tilak) व बिपिन चंद्र पाल (Bipin Chandra Pal) हैं।