Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

PM मोदी आज NCC रैली और विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को करेंगे संबोधित

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दो प्रमुख कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जहां दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में एनसीसी की रैली को संबोधित करेंगे वहीं विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को वर्चुवल माध्यम से संबोधित करेंगे। एनसीसी की रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 जनवरी को दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर की रैली को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ) बिपिन रावत और तीन सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख भी उपस्थित रहेंगे।’’
PunjabKesari

आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गार्ड ऑफ ऑनर तथा एनसीसी दलों के मार्च पास्ट का निरीक्षण करेंगे और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखेंगे। एनसीसी का लक्ष्य युवाओं में चरित्र निर्माण, अनुशासन, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, साहस की भावना तथा स्वयं सेवा के आदर्शों को विकसित करना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में पूरी दुनिया के उद्योग जगत के 400 से अधिक शीर्ष प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री चौथी औद्योगिक क्रांति-मानवता की भलाई के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग विषय पर सत्र को संबोधित करेंगे। आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री सीईओ के साथ बातचीत भी करेंगे। दावोस संवाद एजेंडा, कोविड के बाद की दुनिया में विश्व आर्थिक मंच की महत्वपूर्ण पहल की शुरूआत का प्रतीक माना जा रहा है।