Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पंजाब कांग्रेस स्थानीय निकाय चुनाव के उम्मीदवारों की सूची तैयार, ऐलान किसी भी समय

जैतो: कांग्रेस पार्टी द्वारा गठित राज्य स्तरीय चयन समिति ने राज्य में 8 नगर निगमों व 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के आम व उपचुनावों के उम्मीदवारों के नामों पर मोहर लगा दी है। कांग्रेस पार्टी राज्य के सभी 22 जिलों में अपने बलबूते पर सभी स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार समिति टिकट वितरण का ऐलान किसी भी समय कर सकती है। चुनाव समिति के अध्यक्ष लाल सिंह है जबकि चयन समिति के सदस्यों में अवतार हेनरी, भारत भूषण आशु, राज कुमार वेरका, डॉक्टर राज कुमार चब्बेवाल, सुरिंदर गुप्ता, ममता दत्ता और रूप कौर शामिल हैं।

वहीं, जैतो के 17 नगर कौंसिल वार्ड के लिए कांग्रेसियों में चुनाव लड़ने को भारी उत्साह नजर आया है। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि जैतो के वार्ड नंबर 10 से सतपाल डोड, 13 वार्ड से विकास घंटी डोड, 12 वार्ड से तुलसी राम और वार्ड 14 से जीतू बांसल को कांग्रेस पार्टी की टिकट देने पर मोहर लगाई गई है।