Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर बरकरार, घने कोहरे के चलते 10 ट्रेनें देरी से चल रहीं

नई दिल्ली। उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड़ के साथ-साथ शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ाई हुई है। वहीं बिहार, दिल्ली, हरियाणा और यूपी सहित अधिकतर राज्यों में सुबह-शाम घना कोहरा भी दर्ज किया जा रहा है, जिसका प्रभाव ट्रेनों और फ्लाइट्स पर लगातार पड़ रहा है। बढ़ते कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो रही है। आज घने कोहरे और दूसरे कारणों के चलते 10 ट्रेनें देरी से चल रही है। वहीं पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते ही मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में पारा भी गिरता जा रहा है। वहीं मौसम विभाग ने देश के कई इलाकों में बारिश चेतावनी दी है।

हरियाणा के जालधंर में आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट

हरियाणा में भी ठंड का प्रकोप जारी है। यहां पर स्थित जालंधर में सप्ताह के शुरुआत से कुछ दिन तक धूप खिलने से राहत हासिल करने वाले लोगों को फिर से ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज यानी शुक्रवार को जहां आसमान में बादल छाए रहेंगे वही वीकेंड में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है।

यूपी और उत्तरखंड के मौसम की ताजा स्थिति

बात अगर यूपी की करें तो यहां पर भी ठंड का प्रकोप जारी है। पिछले दिनों से यहां के लोग लगातार शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो यूपी के कुछ इलाोकं में आने वाले दो दिनो में सर्दी से राहत मिल सकती है। वहीं वेस्‍ट यूपी में इनदिनों मौसम सुहावना बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार एक दो तीन में बारिश होने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिसके चलते मौसम में प्रत्येक दिन बदलाव देखने को मिल रहेन हैं। बीते कुछ दिनों से ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हिमपात और बारिश का अलर्ट जारी किया है।