Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

देवोलीना भट्टाचार्जी और निक्की तंबोली में हुई लड़ाई, देखा गया जबरदस्त ड्रामा

नई दिल्लीl बिग बॉस 14 के हालिया एपिसोड में राहुल वैद्य अभिनव शुक्ला और रूबीना दिलैक के बीच जबरदस्त बहस होती देखी गईl वहीं देवोलीना भट्टाचार्जी और निक्की तंबोली के बीच भी जमकर तू-तू मैं-मैं हुईl बिग बॉस 14 के घर में जबरदस्त ड्रामा चल रहा हैl बुधवार के एपिसोड में कई घर वाले एक दूसरे पर गुस्सा होते नजर आएl निक्की तंबोली और देवोलीना भट्टाचार्जी के बीच जबरदस्त बहस होते देखी गईl निक्की तंबोली देवोलीना पर मी टू को लेकर तंज कसती हैl

वहीं देवोलीना ने निक्की तंबोली को ‘नल्ली’ कहकर संबोधित किया हैl विकास गुप्ता दोनों की लड़ाई खत्म करने का प्रयास करते हैंl टास्क के दौरान देवोलीना भट्टाचार्जी के चलते राहुल वैद्य को 15 पॉइंट्स मिल जाते हैंl निक्की तंबोली अपनी टीम को धोखा देती है और रुबीना की टीम को 29 पॉइंट दे देती हैl रूबीना दिलैक और विकास गुप्ता देवोलीना भट्टाचार्जी को टारगेट करते हैंl

अभिनव शुक्ला राहुल वैद्य को कहते हैं कि वह उन्हें थप्पड़ मार देंगे और इसके बाद सोनाली फोगाट और अली गोनी अभिनव शुक्ला से गुस्सा नियंत्रित करने के लिए कहते हैंl इसके पहले अली गोनी राहुल वैद्य और रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला की लड़ाई के बीच आते हैंl गौरतलब है कि बिग बॉस 14 काफी लंबे समय से चल रहा हैl बीच में इसे खत्म करने की भी बात उठी थीl इसके चलते चार फाइनलिस्ट भी चुन गए थे, जिनमें से एजाज खान और जैस्मिन भसीन बाहर हो चुके हैंl जबकि अभिनव शुक्ला और रूबीना दिलैक अभी भी खेल में बने हुए हैं इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जा रही है और रूबीना दिलैक शो जीतने के काफी करीब पहुंच चुकी हैl

इस बार के बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान बतौर तूफानी सीनियर्स नजर आ चुके हैंl सिद्धार्थ जब शो में थेl तब शो की लोकप्रियता चरम पर थीl