Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

23 जनवरी को तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, करेंगे चुनाव प्रचार का आगाज

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार से तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आगाज करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केएस अलागिरी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव में द्रमुक और कांग्रेस का गठबंधन जारी रहेगा और अगर कमल हासन की पार्टी भी इस गठबंधन का हिस्सा बनती है तो यह स्वागत योग्य कदम होगा। उधर, हासन ने कहा है कि वह अन्नाद्रमुक और द्रमुक दोनों में से किसी के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे।

अलागिरी ने यहां संवादददताओं से कहा, ‘‘राहुल गांधी 23 जनवरी को कोयम्बटूर और तिरुपुर में चुनावी सभाओं में शामिल होंगे। उन्होंने इरोड में भी कांग्रेस की जनसभा में शामिल होने पर सहमति दी है।” इस महीने राहुल गांधी का यह दूसरा तमिलनाडु दौरा होगा। इससे पहले वह 14 जनवरी को पोंगल के मौके पर ‘जल्लीकट्टू’ कार्यक्रम में शामिल होने मदुरै पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता चुनाव प्रचार का आगाज पश्चिमी तमिलनाडु से करेंगे जो मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी का गृह क्षेत्र है। वह सलेम जिले से ताल्लुक रखते हैं।