Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Bigg Boss 14: अर्शी की इस हरकत के बाद राखी सावंत ने पैंट में किया टॉयलेट, रुबीना दिलैक से बोलीं- ‘प्लीज़ किसी को बताना मत’

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस’ हाउस में टास्क के दौरान अक्सर घरवाले अजीबो-गरीब परिस्थिती से गुज़रते हैं, जैसा कि कल (19 जनवरी)  राखी सावंत के साथ हुआ। टास्क के दौरान राखी के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से थोड़ी देर के लिए उन्हें भी एक असहज स्थिति से ग़ुज़रना पड़ा। दरअसल, बिग बॉस ने कल घरवालों को एक टास्क दिया जिसमें दो टीमें बांटी गईं एक राहुल वैद्य की टीम और एक रुबीना दिलैक की।

टास्क के दौरान अर्शी ख़ान कॉमन टॉयलेट में चली गईं और बहुत देर तक बाहर नहीं आईं। इस दौरान राखी सांवत को भी टॉयलेट का इस्तेमाल करना था, कई बार रिक्वेस्ट करने के बाद भी अर्शी बाहर नहीं आईं तो राखी ने अपनी पैंट में ही सूसू कर दिया। ऐसा करने के बाद राखी को थोड़ा अजीब भी महसूस हुआ तो वो कोने में जाकर बैठ गईं। इसके बाद राखी ने अपनी टीम लीडर रुबीना को बुलाया और उन्हें अपनी परेशानी बताई। राखी ने रुबीना को अपनी ड्रेस दिखाते हुए कहा कि उनसे कंट्रोल नहीं हुआ इसलिए उन्होंने पैंट में ही टॉयेलट कर लिया। राखी ने रुबीना से रिक्वेस्ट की कि ये बात वो किसी को न बताएं, अभिनव शुक्ला को भी नहीं।

राखी की ये परेशानी देख रुबीना उन्हें घर के अंदर भेजने की योजना बनाती हैं, हालांकि इसके लिए उन्हें अपने कुछ प्वॉइंट्स गंवाने पड़ते हैं लेकिन फिर भी रुबीना, राखी को उनके कपड़े चेंज करने के लिए अंदर भेज देती हैं। वहीं दूसरी तरफ निक्की तंबोली जो कि  राहुल की टीम में होती हैं वो रुबीना और अभिनव की टीम की जिताने के लिए जानबूझकर टास्क हार जाती हैं।

आपको बता दें कि ‘बिग बॉस 14’ में इस वक्त सारे कंटेंस्टेंट एक सज़ा भी काट रहे हैं। सज़ा के तौर पर ‘बिग बॉस’ ने घरवालों से उनका पूरा लग्ज़री राशन छीन लिया है, और केवल आंटा, दाल, चावल, चीनी जैसी कुछ बेसिक चीज़ें ही घर में छोड़ी हैं। राशन चले जाने के बाद घरवालों का बुरा हाल होता दिख रहा है। जैसे कल राखी सावंत भूख से इतना परेशान हो गईं कि उन्होंने केले के साथ-साथ उसका छिलका भी खा लिया।