Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

देश में बीते 24 घंटों में आए 13,823 नए मामले, रिकवरी दर बढ़ी

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। बीते 24 घंटों की बात करें तो देश में कोरोना के सिर्फ 13 हजार मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 13,823 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 162 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना की रिकवरी दर साढ़े 96 फीसद से अधिक हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 5 लाख 95 हजार 660 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1.02 करोड़ लोग ठीक भी हो चुके हैं। देश में कोरोना से अब तक ठीक हो चुके मरीजों की कुल संख्या 1 करोड़ 2 लाख 45 हजार 741 हो चुकी है। देश में कोरोना वायरस के फिलहाल 1 लाख 97 हजार 201 सक्रिय मामले बचे हुए हैं। देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक कुल 1 लाख 52 हजार 718 लोगों की मौत हो चुकी है।

सक्रिय मामले 2 लाख से कम हुए

देश में कोरोना के सक्रिय मामले 2 लाख से कम हो गए हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 3,327 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे एक्टिव दर 1.86% रह गई है। देश में कोरोना संक्रमण से बीते 24 घंटों में 16,988 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 96.70% हो गई है। देश में कोरोना की मृत्यु दर 1.44% है।

देश में 18.80 करोड़ से ज्यादा टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में 18.80 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में मंगलवार(19 जनवरी) तक 18,85,66,947 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 7,64,120 टेस्ट कल किए गए हैं।

देश में अब तक साढ़े 6 लाख से अधिक टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 6 लाख 74 हजार 835 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 2 लाख 20 हजार 789 लोगों को टीका लगाया गया है।