Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

हिंसा की आशंकाओं के बीच बाइडन और कमला हैरिस आज लेंगे शपथ

वाशिंगटन। ट्रंप समर्थकों की ओर से हिंसा की आशंकाओं के बीच नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस बुधवार को शपथ लेंगे। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पूरे वाशिंगटन डीसी को किले में तब्दील कर दिया गया है। अमेरिकी संसद की ओर जाने वाली सड़कों पर हजारों की तादाद में सुरक्षाकर्मी गश्त लगा रहे हैं। चेहरों को ढके हथियारबंद सुरक्षाकर्मी गाड़ियों की जांच कर रहे हैं और ट्रैफिक को भी रास्ता दिखा रहे हैं।

अमेरिकी संसद भवन के इर्द गिर्द के इलाके, पेंसिलवेनिया एवेन्यू, और व्हाइट हाउस के आसपास का बड़ा हिस्सा आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है तथा इन स्थानों पर आठ फुट ऊंचे अवरोधक लगाए गए हैं। पूरा शहर हाई अलर्ट पर है।

शपथ समारोह में आम लोग नहीं बन सकेंगे गवाह

यूनाइटेड स्टेट मार्शल सर्विस ने वाशिंगटन डीसी में चार हजार अधिकारियों को तैनात करने का फैसला किया है। वहीं मेजेस्टिक नेशनल मॉल जहां पर शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हजारों लोग मौजूद रहते हैं, उसे बंद कर दिया गया है। जिसके चलते आम लोग सत्ता हस्तांतरण के गवाह नहीं बन सकेंगे। पूर्व के शपथ ग्रहण समारोह को एक बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए नेशनल मॉल में लगभग एक लाख लोग एकत्र होते थे।

अभी तक नहीं मिला अंदरूनी खतरे का संकेत

कार्यवाहक रक्षा मंत्री क्रिस्टोफर मिलर ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह जैसे आयोजनों में 25 हजार से अधिक नेशनल गार्ड की तैनाती एक सामान्य बात है। हमें अभी तक किसी भी अंदरूनी खतरे का संकेत नहीं मिला है। हम अमेरिकी संसद की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

बुधवार को होने वाले कार्यक्रम की खास जानकारी देते हुए वाशिंगटन डीसी के मेयर मुरियल बाउजर ने कहा कि हम भी नहीं चाहते हैं कि शहर में सैनिक और अवरोधक दिखाई दें, लेकिन कानून प्रवर्तन एजेंसियों के पास सुरक्षा बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।